By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹185.20 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹185.20 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹185.20 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/24 at 8:49 PM
News Netra Admin
Share
2 Min Read
571127740 1127659509537079 3529688279379233325 n
SHARE
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹185.20 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर परियोजना हमारी आस्था, सांस्कृतिक, धरोहर और सतत विकास का केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने कहा शारदा कॉरिडोर का उद्देश्य बनबसा से माता रंकोची तक की घाटी को धर्म, प्रकृति और रोजगार के सुंदर संगम के रूप में विकसित करना है। यह भूमि अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगी, बल्कि यहाँ के लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और अवसरों की नई धारा भी प्रवाहित होगी।
571132173 1127659626203734 7267583554227817466 n 568635646 1127659596203737 2853002657932708884 n 570310455 1127659552870408 7399189736468200810 n
मुख्यमंत्री ने बताया कि शारदा नदी के तट को पर्यावरण – संवेदनशील, स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के कार्य को प्रथम चरण के रूप (अनुमानित लागत ₹185.20 करोड़) में प्रारंभ किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत सुरक्षित स्नान घाट, आरती स्थल, स्वच्छता एवं विश्राम की सुविधाएं, सुंदर घाट, सुगम पहुँच मार्ग, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आरती स्थल अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक से निर्मित होगा, जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था और फ्लोर कूलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ होंगी। बाढ़ प्रतिरोधी संरचनाओं से नदी के प्रवाह को नियंत्रित कर आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नई गति लाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से एक अद्वितीय मॉडल बताया, जो पूरे क्षेत्र के लिए विकास का प्रतीक बनेगा।
इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 30 यात्रियों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित-Newsnetra

नगर निगम की जमीन ई-कार्ट के लिए मुफ्त देने पर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त का किया घेराव-Newsnetra

उत्तराखंड: 7 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन, सड़क और मोबाइल नेटवर्क को तरस रहा चकराता का उदांवा गांव!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से Char Dham Yatra व्यवस्थाओं के संबंध में की समीक्षा-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 14
होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ राजनीती October 21, 2026
feature image 13
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 12
कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 30 यात्रियों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 21, 2026
feature image 11
नगर निगम की जमीन ई-कार्ट के लिए मुफ्त देने पर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त का किया घेराव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 10
उत्तराखंड: 7 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन, सड़क और मोबाइल नेटवर्क को तरस रहा चकराता का उदांवा गांव!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 21, 2026
23
श्री श्री 108 महंत रविंदर पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रजेश शुक्ला एवं सनातन भक्ति ग्रुप द्वारा भव्य महानवमी भजन संध्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 21, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?