मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की-Newsnetra


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने प्रदेश में चल रही योजनाओं, आधारभूत ढांचे के विकास और जनकल्याण से संबंधित पहलों पर भी चर्चा की।

बैठक के दौरान राज्य के समग्र विकास, सुशासन को और सुदृढ़ बनाने तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयासरत है।





