मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से प्रदेश और राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत की।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल की इस शिष्टाचार भेंट को प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विचारों के आदान-प्रदान के रूप में देखा जा रहा है।







