मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई-Newsnetra
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई। मुख्य सचिव ने सभी को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
![मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई-Newsnetra 4 fb img 17132764836318778544049663509008](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/04/fb_img_17132764836318778544049663509008-1080x694.jpg)
![मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई-Newsnetra 5 fb img 17132764785081224658975094255268](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/04/fb_img_17132764785081224658975094255268-1080x694.jpg)
![मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई-Newsnetra 6 fb img 17132764862848360150899116159726](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/04/fb_img_17132764862848360150899116159726-853x694.jpg)