By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कुंभ 2027 की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कुंभ 2027 की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

कुंभ 2027 की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/03/16 at 8:36 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
651404149 1237957798507249 8084238089218648169 n
SHARE
कुंभ 2027 की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन से जुड़े सभी हितधारकों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा साधु-संतों के सहयोग से कुंभ मेले का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कुंभ से संबंधित कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा प्रस्तावित कार्यों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र जारी की जाएंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही दूरभाष पर मुख्य सचिव से वार्ता कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
651130572 1237957875173908 2189455679047886901 n 651697028 1237957835173912 559159400637045583 n
मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग व्यवस्था से जुड़े स्थायी प्रकृति के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा, वर्षाकाल तथा कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख कार्यों के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाए और विभाग निरंतर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक स्वीकृति शीघ्र जारी की जाएगी।
उन्होंने मेला नियंत्रण भवन के पास प्रस्तावित सीसीआर-2 भवन परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कुंभ मेले के सुचारु प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण इस परियोजना को भी शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए खड़खड़ी पुल तथा श्रीयंत्र पुल से संबंधित योजनाओं को भी प्राथमिकता देते हुए उनके लिए आवश्यक स्वीकृतियां जल्द जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश और मुनिकी रेती सहित कुंभ क्षेत्र के सभी सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा सीवरेज प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने डामकोठी अतिथि गृह, हरिद्वार के विस्तार के निर्देश देते हुए कहा कि मौजूदा भवन से सटे क्षेत्र में एक आधुनिक एवं आकर्षक अतिथि गृह निर्माण की योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों, पुलों, घाटों के निर्माण के साथ-साथ जलापूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा तथा मेला प्रबंधन से संबंधित स्थायी प्रकृति की 33 योजनाएं वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। सभी परियोजनाओं पर निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के अंतर्गत मनसा देवी मंदिर तथा चंडी देवी मंदिर के मार्गों के सुधार की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मेले के लिए प्रस्तावित अन्य कार्यों और अस्थायी व्यवस्थाओं की भी जानकारी बैठक में दी गई।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra

दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजना अपलोड किए बिना निकाले ₹26 लाख, लक्सर के VPDO सुशील सती निलंबित-Newsnetra

रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: CM Dhami reviews preparations for Kumbh 2027, instructs officials to work in a timely manner-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजना अपलोड किए बिना निकाले ₹26 लाख, लक्सर के VPDO सुशील सती निलंबित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?