By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, जल संरक्षण और आपूर्ति पर जोर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, जल संरक्षण और आपूर्ति पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, जल संरक्षण और आपूर्ति पर जोर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/31 at 9:25 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
images 1 20
SHARE

ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, जल संरक्षण और आपूर्ति पर जोर-Newsnetra

ग्रीष्मकाल में आसन्न पेयजल संकट से निपटने के लिए पेयजल विभाग ने व्यापक तैयारीयां की है। पेयजल नलकूपों और पंपिंग योजनाओं पर निर्बाध रूप से पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति, निर्माण और अन्य कार्यो में एसटीपी शोधित जल का उपयोग करने और पाइप लाइनों को दुरूस्त रखने पर खास जोर दिया गया है।  बीते वर्षों की स्थिति को देखते हुए विभाग संकट से निपटने के लिए चौकस हो गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में विशेष अभियान चलाकर पाइप लाइनों की लीकेज की मरम्मत करवाई जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से इसके लिए काम करें। यात्रा रूट सहित अन्य क्षेत्रों में अवस्थित टीएसपी जलाशय और अन्य प्रकार की जल संरचनाओं की विधिवत सफाई सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सभी वाहन सर्विस सेंटरों में पेयजल के अपव्यय को रोकने के लिए ड्राई वाश/रिसाइक्लिंग की जाए। टैंकरों से जलापूर्ति के संबंध में फिलिंग प्वाइंट की टैंकर वितरण व्यवस्था का हर रोज निरीक्षण किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि टैंकरों की सफाई, पेंटिंग, लीकेज मरम्मत कार्य आदि सुचारू हो। जल की गुणवत्ता का भी प्राथमिकता से ध्यान रखा जाए।

सभी नलकूपों/पंपिंग योजनाओं को निर्बाध रूप से उचित वोल्टेज पर विद्युत आपूर्ति मिलती रहे। इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव ने ऊर्जा सचिव से विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उत्तराखण्ड जल संस्थान के महाप्रबंधक की ओर से बताया गया था कि ग्रीष्मकाल में प्रायः लो वोल्टेज और विद्युत व्यवधान के कारण नलकूप और पंपिंग योजनाओं का संचालन प्रभावित होता है। ग्रीष्मकाल में दिक्कत न हो, इसके लिए विद्युत विभाग का अपेक्षित सहयोग चाहिए।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण नगर के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निर्माण से संबंधित कार्य, उद्यानों, फुलवारियों, मार्गो पर किए गए वृक्षारोपण की सिंचाई के लिए एसटीपी शोधित जल का उपयोग किया जाए। इसके लिए पेयजल सचिव ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। सचिव की ओर से कहा गया है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट को देखते हुए अन्य गतिविधियों में जल का उपयोग करने के लिए जल संस्थान द्वारा कारगी चौक में स्थित एसटीपी शोधित जल निःशुल्क रूप से उपलब्ध है।

पेयजल सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेयजल की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाए। कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं की शिकायतों का पूरा ब्यौरा उनसे हुई वार्ता के साथ दर्ज किया जाएगा। इस बात की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी कि उपभोक्ता की शिकायत का निस्तारण हो रहा है या नहीं।

ग्रीष्मकाल में आग लगने का खतरा बना रहता है, इसलिए अग्निशमन के लिए लगे फायर हाइड्रेंट को निरंतर एक्टिव मोड़ में रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। पेयजल सचिव ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि इंतजामों की जांच के लिए वह अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करें।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज का शौचालय भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान; रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया-Newsnetra

खटीमा में जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ की घोषणा की-Newsnetra

काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारी, जल संरक्षण और आपूर्ति पर जोर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

thhanara l kalja ma bugdha hathasa 261f697e37cc959d99cfda064ff016b9
धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज का शौचालय भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान; रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
615402540 122285179442028647 3627964107786932935 n
खटीमा में जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ की घोषणा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0037
काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0054
देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ October 5, 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?