By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कांग्रेस को अफवाह के बजाय अध्ययन की जरूरत: चौहान
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कांग्रेस को अफवाह के बजाय अध्ययन की जरूरत: चौहान
उत्तराखंडराजनीती

कांग्रेस को अफवाह के बजाय अध्ययन की जरूरत: चौहान

News Netra
Last updated: 2023/10/20 at 11:58 AM
News Netra
Share
5 Min Read
26 02 2022 manveer 22500117
SHARE

साजिशन दुष्प्रचार के जरिये आँखों मे धूल झोंकने की कोशिश पर जनता से माफी मांगे कांग्रेस

(संवाददाता रितिका पयाल राणा) देहरादून : भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बिना तथ्यों के अफवाह फैलाने में विश्वास रखती है और समय-समय पर इसी कारण उनकी अध्ययन क्षमता पर सवाल उठते रहे हैं। जन हित के मुद्दों पर भी राजनीति करने से उसे बाज आने की जरूरत है, क्योंकि पिथौरागढ- चंपावत- लोहाघाट पावर प्रोजेक्ट मे पारेषण का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन पारेषण कार्य से आम जनता को मिल रही सुविधा को लेकर वह सवाल उठा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पिथौरागढ़ के एक प्रोजेक्ट के लोकार्पण को लेकर दुष्प्रचार कर रही है, जबकि सच्चाई अलग है। 12 अक्तूबर को प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ यात्रा के दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इसमे महज 42 किमी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण किया गया था और यह निर्माण पूरा भी हो चुका है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

हालांकि प्रोजेक्ट का कार्य अभी प्रगति पर है। इस प्रोजेक्ट को 2025 में पूरा होना है, लेकिन राज्य सरकार ने आम जन की सुविधा के लिए परियोजना की क्षमता से 25 प्रतिशत विद्युत सप्लाई कर दी है। इससे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों को लाइन ट्रिपिंग और लो वोल्टेज़ से निजात मिल रही है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक और और ऊर्जा निगम चंपावत के ईई सहित वरिष्ठ आधिकारी प्रोजेक्ट के संबंध मे वस्तु स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।

ऊर्जा निगम स्पष्ट कर चुका है कि बिजली घर और पारेषण का कार्य अलग अलग है और पारेषण का कार्य पूरा हो चुका है। पीएम ने पारेषण का ही लोकार्पण किया, क्योंकि यह कार्य पूरा हो चुका है। जबकि विजली घर के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है तो लोकार्पण की बात ही बेमानी है। पारेषण का कार्य पूरा होने के कारण उसी से 33 केवी की आपूर्ति हो रही है। इससे ब्रेकडाउन के खतरे भी कम होंगे। हालांकि पूरी क्षमता से आपूर्ति प्रोजेक्ट के पूरा होने से ही आपूर्ति होगी।

चौहान ने कहा कि साजिशन कांग्रेस लोगों की आँखो में धूल झोंकने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। अगर, उसे इस बारे मे जानकारी नहीं तो वह कुछ कहने से पहले अध्ययन करे, लेकिन प्रधानमंत्री जैसे गरिमामय पद का देश भर में मखौल उड़ाने से बाज़ आये।

उन्होंने कहा कि जन हित मे पारेषण कार्य से विद्युत आपूर्ति की जा रही है और प्रोजेक्ट को अभी दो वर्ष बाद अर्थात 2025 मे पूरा होना है तो इसमे पारेषण के लोकार्पण को लेकर परेशानी क्या है? आखिर कांग्रेस जन हित के किसी भी कार्य को राजनीति से जोड़कर विरोधी रवैया क्यों अपनाती है? जवाब साफ है कि कांग्रेस को न इस प्रोजेक्ट से लेना देना है और न ही दुर्गम क्षेत्र मे रह रहे उन हजारों लोगों से जो इस योजना के मध्य मे ही लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पिथौरागढ दौरे पर भी राज्य को मिली अनेक परियोजनाओं को लेकर काग्रेस सवाल उठाकर दुष्प्रचार करती दिखी। जबकि कांग्रेस को राज्य हित मे मिल रही योजनाओं का स्वागत करना चाहिए था। कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और विकास कार्यों को लेकर अपनी नकारात्मक सोच मे उसे बदलाव की जरूरत है।

कांग्रेस को आइना दिखाते हुए चौहान ने कहा की ऐसे तमाम झूठे आरोपों का जवाब तो स्वयं उनके दोनो स्थानीय धारचूला और लोहाघाट विधायक पीएम दौरे की तारीफ कर दे चुके हैं । उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा, कांग्रेस के जो नेता जमीन से जुड़े हैं, वे पीएम की कोशिशों से देवभूमि में हो रहे अभूतपूर्व विकास से वाकिफ हैं । यही वजह है कि दलगत भावना से ऊपर उठकर वे राज्यहित में ऐसे तमाम प्रयासों का स्वागत कर रहे हैं ।

वहीं इन कोशिशों का विरोध भी कांग्रेस पार्टी में दो ही तरीके के लोग कर रहे हैं, पहले वो जो जनता दरबार में नहीं पार्टी के दिल्ली दरबार में अपना नंबर बढ़ाने की जुगत में लगे रहते हैं और दूसरे वो जो हमेशा इसी तरह मीडिया सुर्खियां बनने की जुगाड़ में लगे रहते हैं ।

यही वजह है कि इनकी सभाएं भी खाली रहती हैं और इनके आरोप भी खोखले रहते हैं । रही बात प्रदेश की जनता की तो उनका विश्वास और आशीर्वाद पूरी तरह पीएम मोदी और सीएम धामी के विकास कार्यों के साथ है ।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra

उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra

UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 6 विद्यार्थियों को किया सम्मानित; युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र-Newsnetra

उत्तराखंड में 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Politics, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 20
UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 6 विद्यार्थियों को किया सम्मानित; युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 22, 2026
feature image 19 1
उत्तराखंड में 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 1 2
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?