डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026-27: अध्यक्ष और महासचिव पद पर घमासान, निर्दलीय प्रत्याशी नीलांश की बढ़त से बदला समीकरण-Newsnetra
देहरादून:
उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का चुनावी पार तेजी से चढ़ गया है। शासन और कॉलेज प्रशासन द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद सभी प्रमुख छात्र संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार का चुनाव त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख चेहरों के मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है:
नवदीप राणा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक रहे हैं।
सौरभ सेमवाल: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
अमित सिंह: आर्यन ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
तीनों ही प्रत्याशी लगातार कैंपस में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं और नए व पुराने छात्रों को साधने के लिए जोरदार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।







