देहरादून: युवक-युवती के बीच विवाद में खूनी झड़प, एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
देहरादून में युवक-युवती ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार में रह रहे युवक-युवती के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। और फिर धारदार हथियार से दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे एक के गले और एक के हाथ में चाकू लग गया।
दोनों की दून अस्पताल में सर्जरी चल रही है। अभी खतरे से बाहर बताए गए है। इंस्पेक्टर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे है। जांच कर रहे है





