By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून : 24 घंटे के अन्दर महिला की निर्मम हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का खुलासा, अभियुक्त कर्नल गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून : 24 घंटे के अन्दर महिला की निर्मम हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का खुलासा, अभियुक्त कर्नल गिरफ्तार
उत्तराखंड

देहरादून : 24 घंटे के अन्दर महिला की निर्मम हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का खुलासा, अभियुक्त कर्नल गिरफ्तार

News Netra
Last updated: 2023/09/11 at 1:26 PM
News Netra
Share
13 Min Read
IMG 20230911 WA0013
SHARE

(संवाददाता रितिका पयाल राणा) रायपुर : 24 घंटे के अन्दर डीआईजी/एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने महिला की निर्मम हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का किया खुलासा, अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथोडा, कार व घटना से सम्बन्धित अन्य सामग्री को किया बरामद, प्रेम प्रसंग में पत्नी का दर्जा दिये जाने के दबाब के चलते रची थी हत्या की साजिश ।

घटना का विवरण- दिनांक 10/09/2023 को ग्राम प्रधान सोडा सरोली प्रवेश कुमेड़ी द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी गयी कि सिरवाल गढ़ में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे पडा है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे । फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।

मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून क्षेत्राधिकारी डोईवाला पहुंचे । जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । घटनास्थल का निरीक्षण करने पर महिला के माथे व सर पर गम्भीर चोटों का होना पाया गया । पास ही में एक टायलेट क्लीनर की बोतल पडी हुई मिली । आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा का होना नही पाया ।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

डीआईजी/एसएसपी देहरादून द्वारा मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतका की शिनाख्त हेतु प्रचार-प्रसार व सार्थक प्रयास के निर्देश दिये गये। महिला की संदिग्ध परिस्थियों में हत्या कर घटनास्थल पर फेकें जाना पाये जाने पर चौकी प्रभारी मालदेवता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना वरि0उ0नि0 नवीन जोशी के सुपुर्द की गयी ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम मे सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर एवं अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी डोईवाला देहरादून द्वारा के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर रवाना की गयी।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही
गठित पुलिस टीम में से प्रथम टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास रहने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी। द्धितीय टीम द्वारा घटनास्थल को आने व जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, तृतीय पुलिस टीम द्वारा मृतका द्वारा पहनी जुडियो ब्रांड की ड्रेस जो नई प्रतीत हो रही थी की जानकारी हेतु जुडियो ब्रांड के शोरूम जाखन व किशननगर चौक जाकर जानकारी प्राप्त की गयी । चतुर्थ टीम द्वारा मृतिका की शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी । पुलिस टीम द्वारा जुडियो ब्रांड के शोरूम जाखन व किशननगर से जानकारी हासिल की गयी तो पाया गया कि उक्त दोनों शोरूम से उक्त आर्टिकल की 08 ड्रेस विक्रय हुई है । जिनके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

घटनास्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर ग्रामीण का आवास होना पाये जाने पर स्पष्ट हुआ कि घटना रात्रि में हुई है । घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की रात्रि में अंतिम बार 11.00 बजे लगभग ग्रामीण की गाडी अन्दर आयी थी । तब तक घटना का होना प्रकाश में नही आया ।

पुलिस टीम द्वारा रात्रि 11.00 बजे से प्रात: 04.00 बजे तक महाराणा प्रताप चौक से थानो की ओर जाने वाले व थानो चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले लगभग 240 वाहनों को चैक किया गया । पुलिस टीम द्वारा लगातार चैक किये गये वाहनों की आने-जाने के समय की तुलना करने पर 18 वाहनों के समय में संदिग्धता पायी गयी । 18 चौपहिया वाहनों के कडी मेहनत के पश्चात नम्बर व वाहन स्वामियों के पते प्राप्त किये गये तथा उनके पते तस्दीक किये गये । वाहन स्वामियों के नम्बर प्राप्त किये गये ।

उक्त पतों को तस्दीक करते हुए वाहन सं0: *यू0के0-07-डीएक्स-5881 KIA* का वाहन स्वामी रामेन्दू उपाध्याय पुत्र श्री वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी जनपद देहरादून के नाम होना पाया गया जिसकी जानकारी पता करने पर घटना के दौरान वाहन स्वामी का मोबाइल फोन स्विच आफ होना पाया गया तथा घटना के दौरान महाराणा प्रताप चौक से थानो चौक तक पहुंचने में लिये गये समय में लगभग 42 मिनट के अतिरिक्त समय का होना पाया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11.09.2023 की प्रात: वाहन स्वामी रामेन्दू उपाध्याय को उसके घर प्रेमनगर पण्डितवाडी के पास से हिरासत में ले कर पूछताछ की गयी तो रामेन्दू उपाध्याय द्वारा घटना को स्वीकार किया गया । जिससे बरामद मोबाइल फोन में मृतिका के साथ रामेन्दू उपाध्याय की फोटो होना, मृतिका के मोबाइल नम्बर से बात करना पाया गया । रामेन्दू उपाध्याय द्वारा दिनांक 03.09.2023 को जुडियो के शोरूम से मृतिका को ड्रेस दिलाया जाना भी पाया गया ।

रामेन्दू उपाध्याय की निशानदेही पर क्लेमनटाउन से घटना में प्रयुक्त कार यू0के0-07-डीएक्स-5881 KIA कार के अन्दर छुपाकर रखी मृतिका की आईडी, मृतिका के कपडे, घटना के समय रामेन्दू उपाध्याय द्वारा पहने कपडे तथा थानो रोड जंगल से घटना में प्रयुक्त रक्त रंजीत हैमर (हथोडी) बरामद की गयी । अभियुक्त के कपडों, गाडी के अन्दर मृतिका का रक्त लगा हुआ होना पाया गया । मृतिका की शिनाख्त श्रेया उर्फ सुमित्रा पुत्री शिव बहादुर चौक चिसापानी जिला तनहु नेपाल के रूप में हुई । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त रामेन्दू उपाध्याय पुत्र वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी जनपद देहरादून उम्र- 42 वर्ष द्वारा बताया गया कि मै आर्मी में क्लेमेंटाउन देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हूँ । मेरी पोस्टिंग कुछ समय पहले सिलिगुडी पश्चिम बंगाल से देहरादून में हुयी थी । मैं वर्ष 2010 में डिपार्टमेंटल कमीशन के रूप में लेफ्टिनेंट बन गया था ।

मेरा घर पंडितवाड़ी में है। वर्ष 2020 जनवरी में मेरी मुलाकात नेपाली मूल की एक लडकी श्रेया शर्मा र्से ZIZZI डांस बार सिटी सेंटर मॉल सिलीगुड़ी पंश्चिम बंगाल में हुई थी। जहां पर मुझे श्रेया शर्मा बहुत पसंद आई । पहले मेरी मुलाकात श्रेया से दोस्ती के नाते हुई उसके बाद हमारी आपसी रिलेशन बन गए । हम दोनों सिलीगुड़ी में पति-पत्नी की तरह रहते थे ।

मैं श्रेया के सारे खर्चे उठाता था । जब मेरी पोस्टिंग देहरादून जिले में हुई तो मैं श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया । जिसकी जानकारी मेरी पत्नी को हुई तो मैंने श्रेया को कुछ दिन होटल में रखने के बाद वापस सिलीगुडी भेज दिया । जिसे कुछ दिन बाद मैंने दुबारा देहरादून बुला लिया और कुछ दिन होटल में रखने के बाद मैंने क्लेमनटाउन में एक फ्लैट किराये पर लिया और उसे वहां रख दिया । कुछ दिन सही रहने के बाद वह लगातार मुझे अपनी पत्नी का दर्जा देने का दबाब बनाने लगी और इसको लेकर वहां मुझे गाली गलौज करने लगी । मुझसे पीने के लिये शराब और होटल से खाना मंगाती थी । मैं ही खाना बनाता था उसे खाना बनाना नहीं आता था । मेरा लगभग रोज फ्लैट में आना जाना था इसका मेरी पत्नी को भी पता चल गया था ।

श्रेया मुझसे लगातार दुर्व्यवहार करती थी और मुझे गालियां देती थी कहती थी कि तुमने मेरी लाइफ खराब कर दी है मुझे रखैल की तरह रखा हुआ है । मुझसे शादी कर लो इस बात को लेकर हमारा झगड़ा होता रहता था पिछले कुछ दिनों पहले मेरी वाइफ भी फ्लैट में आई थी उसकी भी लड़ाई मेरी पत्नी के साथ हुई। मेरी पत्नी और श्रेया के बीच लड़ाई होने से मुझे बहुत बुरा लगा था मैं असमंजस की स्थिति में था कि मैं क्या करूं मैं बहुत परेशान हो गया था । इसलिए मैंने उसे जान से मारने की योजना बनायी।

दिनांक 09.09.2023 को श्रेया और मैं बीयर पीने के लिए राजपुर रोड स्थित एक क्लब ले गया। जहां पर रात को हमने शराब पी मैंने उसे ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम शराब पी फिर मैंने उसे लॉन्ग ड्राइव में जाने को कहा मैंने अपनी गाड़ी में भी कुछ बीयर और शराब रख ली इसके बाद हम लोग रात्रि को आईएसबीटी घंटाघर बल्लूपुर डोईवाला फिर डोईवाला से वापस होते हुए महाराणा प्रताप चौक से थानो रोड की तरफ निकले। मैंने अपनी गाड़ी थानो रोड पर सोड़ा सरोली से एक रास्ता बाँये ओर जाता है, वहां पर जंगल जाने वाले रास्ते पर लगा ली। मेरा पूर्व में ही श्रेया को जान से मारने की योजना थी तो मैंने गाड़ी में एक हथौड़ा सीट के पीछे रख लिया था और एक टॉयलेट क्लीनर गाड़ी में रख लिया था। श्रेया अत्यधिक शराब के नशे में मुझे गाडी में शारीरिक सम्बन्ध बनाने को कह रही थी और अपने कपडे उतारने लगी ।

मैंने योजना के अंतर्गत अपनी कार की पिछली सीट में रखे हथौड़े को निकाल कर श्रेया पर ताबड़तोड़ सर में प्रहार किया वह नशे में थी तो डिफेंस नहीं कर पाई मैं सर के पीछे लगातार हथौड़े से वार करता चला गया। जब वह मर गई तो मैं गाड़ी को थोड़ा और आगे ले गया जहां गाड़ी का रास्ता खत्म हो गया तो मैं वापस गाड़ी बैक करी उसके बाद मुझे जहां जगह मिली मेन रोड किनारे उसको फेंक दिया उसके बाद गाड़ी में रखा टॉयलेट क्लीनर निकाला और उसके मुंह पर डाल दिया।

श्रेया के शव को ठिकाने लगाकर मैंने हथोडा थानो रोड पर सडक किनारे फेंक दिया । उसके बाद वापस आकर गाडी क्लेमनटाउन स्टोर में छुपा दी व श्रेया के सामान व पहने कपडों को भी गाडी में छुपा दिया । आज मैं अपनी पत्नी के पास मिलने आ रहा था तथा उसे बताना चाहता था कि मैंने श्रेया को वापस भेज दिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त- रामेन्दू उपाध्याय पुत्र वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी देहरादून उम्र-42 वर्ष

आपराधिक इतिहास:- अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण:-
1- घटना में प्रयुक्त हथौडा (हैमर)
2- मृतिका का आईकार्ड
3- अभियुक्त के दो मोबाइल फोन
4- अभियुक्त के घटना के दौरान पहने कपडे
5- मृतिका के कपडे
6- घटना में प्रयुक्त कार
7- घटनास्थल से बरामद टायलेट क्लीनर की बोतल

मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण अधिकारी:-
1 सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
2- अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी डोईवाला देहरादून

पुलिस टीम:-
टीम प्रभारी- कुन्दन राम थानाध्यक्ष थाना रायपुर देहरादून
1- नवीन जोशी व0उ0निरी0 थाना रायपुर देहरादून
2- उ0नि0 राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता रायपुर देहरादून
3- उ0नि0 सुनील नेगी चौकी प्रभारी बालावाला रायपुर देहरादून
4- उ0नि0 रमन बिष्ट
5- म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
6- हे0का0 सन्तोष कुमार, हे0कां0 दीपप्रकाश, हे0का0 प्रदीप सिंह
7- का0 सौरभ वालिया, का0 किशनपाल , का0 शाहिद जमाल, का0 अजय कुमार, का0 पंकज ढौंडियाल
8- म0का0 मीतू शाह

फील्ड यूनिट कर्मचारी :-
1- कानि0 अरविन्द
2- कानि0 प्रभात जुगरान

एसओजी कर्मचारी:- हे0कानि0 किरन

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 25000 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गईं।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra

अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra

देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Crime News, Dehradun News, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 4 1
अंकिता न्याय यात्रा में भिड़े कांग्रेस के गुट, प्रीतम सिंह ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
feature image 3 1
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 2 2
देहरादून के समर वैली स्कूल में हंगामा, छात्राओं से बदसलूकी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 24, 2026
feature image 1 3
बदरीनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?