देहरादून: जिला सूचना कार्यालय नए भवन में हुआ स्थानांतरित, अब नए पते से संचालित होंगे सभी कार्य-Newsnetra
देहरादून, 03 अगस्त। जिला सूचना कार्यालय, देहरादून को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब कार्यालय से जुड़े सभी शासकीय कार्य, पत्राचार एवं प्रशासनिक गतिविधियां नए कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर आमजन, विभागों एवं संबंधित संस्थाओं को अवगत कराया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, भविष्य में कार्यालय से संबंधित पत्राचार, संपर्क एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए केवल नए कार्यालय के पते का ही उपयोग किया जाए। अधिकारियों ने सभी विभागों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने अभिलेखों एवं संपर्क विवरण में नए कार्यालय का पता तत्काल अपडेट कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पूर्व कार्यालय का पता:
123, गंगा विहार, हरिद्वार बाईपास रोड, ओल्ड रोडवेज वर्कशॉप के निकट, देहरादून।
नया कार्यालय का पता:
163/1, रेसकोर्स चौक, यूको बैंक की प्रथम मंजिल, पंजाब नेशनल बैंक के निकट, देहरादून।
जिला सूचना अधिकारी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय के सुचारु संचालन के लिए नए पते का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।





