देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
आईएसबीटी स्थित आजाद कॉलोनी से तीन माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 22 वर्षीय युवक मोहम्मद सारिक का कंकाल किमाड़ी से आगे जंगल में मिला है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान की है। उन्होंने सारिक के साथ रहने वाले दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच किमाड़ी से आगे जंगल में करीब सात किलोमीटर अंदर एक कंकाल मिला। मौके पर पहुंचे स्वजन ने वहां मिले कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान मोहम्मद सारिक के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने मोहम्मद सारिक के साथ रहने वाले दो युवकों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक के लापता होने के पीछे इन दोनों की भूमिका हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है







