धामी कैबिनेट की बैठक आज, बैणी-भुली योजना और बिजली बिल सरचार्ज माफी पर हो सकता है फैसला-Newsnetra
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री की कई घोषणाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी निर्णय होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में बैणी-भुली योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। वहीं किसानों और आम लोगों के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने के मुद्दे पर भी सरकार निर्णय ले सकती है।
बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगती है या नहीं, इस पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं। कैबिनेट के फैसलों से महिलाओं, किसानों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।







