By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 71% वन भूभाग वाले उत्तराखंड में पहली बार डिजिटल सीमांकन—आधुनिक तकनीक से साफ होगी वन भूमि की स्थिति, प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 71% वन भूभाग वाले उत्तराखंड में पहली बार डिजिटल सीमांकन—आधुनिक तकनीक से साफ होगी वन भूमि की स्थिति, प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

71% वन भूभाग वाले उत्तराखंड में पहली बार डिजिटल सीमांकन—आधुनिक तकनीक से साफ होगी वन भूमि की स्थिति, प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/01 at 10:52 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
photo 1542273917363 3b1817f69a2d
SHARE

71% वन भूभाग वाले उत्तराखंड में पहली बार डिजिटल सीमांकन—आधुनिक तकनीक से साफ होगी वन भूमि की स्थिति, प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता-Newsnetra

उत्तराखंड में वन भूमि के सीमांकन के लिए सरकार ने एजेंसी नामित की है। आधुनिक तकनीक से सीमांकन किया जाएगा जिससे वन भूमि से जुड़े विवाद दूर होंगे और अतिक्रमण का पता चलेगा। पहले चरण में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में सीमांकन होगा। इससे वन प्रबंधन में सुधार होगा और गायब मुनारों की स्थिति स्पष्ट होगी

उत्तराखंड में अब न केवल जंगलों की सही स्थिति सामने आएगी, बल्कि वन भूमि को प्रभावी ढंग से अतिक्रमणमुक्त करने में भी मदद मिलेगी। इस कड़ी में जंगलों के सीमांकन के लिए सरकार ने एजेंसी नामित कर दी है

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

केंद्र सरकार के उपक्रम आइटीआइ लिमिटेड को यह जिम्मेदारी दी गई है। वन क्षेत्रों के आधुनिक तकनीक से सीमांकन के दृष्टिगत वह डीपीआर तैयार करेगी। पहले चरण में गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में एक-एक वन प्रभाग का सीमांकन कराया जाएगा। इसमें जियोग्राफिक इन्फार्मेंशन सिस्टम और जियोरेफ्रेसिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होगा। फिर अन्य प्रभागों में सीमांकन की कसरत होगी।

71.05 प्रतिशत वन भूभाग वाले उत्तराखंड के जंगल भी अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। वन सीमा को दर्शाने वाली मुनारें तमाम स्थानों से या तो गायब हो चुकी हैं या फिर नष्ट हो गई हैं। कई जगह वन भूमि पर कब्जे हैं तो कई स्थानों पर यह साफ नहीं हो पाता कि संबंधित भूमि वन की है या किसी अन्य विभाग की। ऐसे में वन और निजी व अन्य विभागों की भूमि को लेकर सीमा विवाद की स्थिति अक्सर आती रहती है।

इसे देखते हुए सरकार ने वन सीमा का सीमांकन कराने का निर्णय लिया। बीती 13 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। तय किया गया कि डिजिटल तरीके से सीमांकन और इससे संबंधित अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। यही नहीं, सीमांकन में जियोग्राफिक इन्फार्मेंशन सिस्टम और जियोरेफ्रेसिंग जैसी आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। अब इस दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।

वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डा समीर सिन्हा के अनुसार सीमांकन के लिए अब एजेंसी नामित कर दी गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद एजेंसी डीपीआर तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जंगलों का सीमांकन होने पर वन भूमि से संबंधित विवाद दूर होंगे और वनों के प्रबंधन में प्रभावी मदद मिलेगी। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि वन भूमि पर कहां कहां अतिक्रमण हुआ है, जिसे हटाने को कार्रवाई की जाएगी।

पता चलेगा कि कहां कितनी मुनारें गायब
यह किसी से छिपा नहीं है कि जंगलों की सीमा पर लगी मुनारें तमाम स्थानों से गायब हो चुकी हैं। मसूरी वन प्रभाग इसका उदाहरण है, जहां बड़ी संख्या में मुनारें गायब हुई हैं। यही नहीं, तराई व भाबर क्षेत्र के वन प्रभागों में कई जगह वन भूमि पर अतिक्रमण की बातें सामने आती रही हैं। अब तराई पूर्वी, पश्चिमी व केंद्रीय वन प्रभागों की नए सिरे से कार्ययोजना तैयार हो रही है। इसमें भी यह साफ होगा कि इन क्षेत्रों में कहां-कहां मुनारें गायब हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra

कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra

नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 71% वन भूभाग वाले उत्तराखंड में पहली बार डिजिटल सीमांकन—आधुनिक तकनीक से साफ होगी वन भूमि की स्थिति, newsnetra, प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
Untitled design 12 1
मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 11 6
कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 10 1
नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 11, 2026
Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?