By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डख्याटगांव में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लगाई ग्रामीण चौपाल, सड़क-पेयजल से लेकर शिक्षा और युवाओं की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डख्याटगांव में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लगाई ग्रामीण चौपाल, सड़क-पेयजल से लेकर शिक्षा और युवाओं की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

डख्याटगांव में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लगाई ग्रामीण चौपाल, सड़क-पेयजल से लेकर शिक्षा और युवाओं की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/13 at 12:38 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
daema na lgaii capal 83f5f00459a7fb39d2e06f2df12a9ec7
SHARE

डख्याटगांव में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने लगाई ग्रामीण चौपाल, सड़क-पेयजल से लेकर शिक्षा और युवाओं की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए अवस्थापना विकास, सड़क, पेयजल, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और युवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौपाल में ग्राम प्रधान बिशाल सिंह सहित ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। सड़क सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने डांडा गांव छानी से तटाऊ महाविद्यालय तक स्वीकृत करीब तीन किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मोटर मार्ग की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति के साथ ही पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन की आवश्यकता भी बताई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी नौगांव को नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

अधूरे जल जीवन मिशन कार्यों पर जताई नाराजगी
गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे पड़े कार्यों के कारण प्रभावित हो रही पेयजल आपूर्ति पर भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को नियमित पेयजल सुविधा मिल सके। युवाओं की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान के व्यवस्थीकरण और समतलीकरण के साथ ही युवाओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

दो वर्षीय बालिका की आंख की समस्या पर संवेदनशील पहल
ग्रामीण चौपाल के दौरान एक महिला ने अपनी दो वर्षीय बेटी आराध्या की आंख से संबंधित समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बालिका की कॉर्निया से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद एसीएमओ को तत्काल बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बालिका के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर अग्रिम चिकित्सा कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

आवास योजना में अनियमितता की शिकायत पर जांच के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन में अनियमितता की शिकायत पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को लाभार्थियों की सूची का पुनः पारदर्शी तरीके से सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। चौपाल के दौरान रामलीला समिति के सदस्यों ने भी गांव की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। समिति की ओर से सूक्ष्म अभिनय की प्रस्तुति भी दी गई, जिसकी जिलाधिकारी, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सराहना की।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra

हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1484 1
हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 8, 2026
img 1479 1
हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 8, 2026
img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1472
उत्तराखंड में कल 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं—पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?