By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डीएम सविन बंसल का चकराता दौरा: जजरेट स्लाइड जोन पर आपदा एक्ट के तहत तुरंत स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाओं व सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डीएम सविन बंसल का चकराता दौरा: जजरेट स्लाइड जोन पर आपदा एक्ट के तहत तुरंत स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाओं व सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

डीएम सविन बंसल का चकराता दौरा: जजरेट स्लाइड जोन पर आपदा एक्ट के तहत तुरंत स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाओं व सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/07/19 at 11:44 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250718 WA0067
SHARE

डीएम सविन बंसल का चकराता दौरा: जजरेट स्लाइड जोन पर आपदा एक्ट के तहत तुरंत स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाओं व सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस-Newsnetra

देहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को मानसून में आपदा के दृष्टिगत विकासनगर से चकराता तक सडकों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य हेतु वन भूमि हस्तांतरण, क्षतिपूर्ति का था पेंच; डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्ति का प्रयोग कर मौके पर ही जारी की अनुमति; लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट में खतरनाक बने स्लाइड जोन का निरीक्षण किया। यहां पर करीब 180 मीटर दायरे में पहाडी से लगातार भूस्खलन का मलबा सडक पर आ रहा है। जिससे बार बार सडक बाधित होती है। डीएम ने आपदा एक्ट के तहत वन भूमि अधिग्रहण की मौके पर स्पेशल स्वीकृति प्रदान करते हुए लोनिवि को जजरेट स्लाइड जोन पर स्लोप प्रोटेक्शन वर्क शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने कंटिजेंसी प्लान के तहत स्लाइड जोन के दोनों तरफ अतिरिक्त वाहनों की तैनाती रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोनिवि को जजरेट स्पाट पर मैन पावर और मशीनरी तैनात रखते हुए सडक पर आने वाले मलबे का तत्काल निस्तारण करने को कहा।

साहिया के पास सडक का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने से घाटी क्षेत्र के गांवों को जोडने वाली विद्युत लाइन के खम्भे को बने खतरे को देखते हुए डीएम ने लोनिवि को सडक का पुस्ता रिपेयर और विद्युत पोल को सुरक्षित करने के लिए शीघ्र आंगणन तैयार करते हुए प्रोटेक्शन वर्क शुरू करने के निर्देश दिए।

डामटा पानुआ मोटर मार्ग पर पाट-बमराड के पास सडक के निचली साइड में हो रहे भूस्खलन से सडक और गांव के कुछ आवासीय मकानों को बने खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोनिवि को जियोलॉजिकल सर्वे कराते हुए टीएचडीसी के माध्यम से डिजाइन तैयार कराते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि यहां पर स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। वहीं कालसी सहिया मोटर मार्ग में ध्वेरा बैंग पर बनी खतरनाक बना हैगिंग राक को हटाने के लिए भी प्लान तैयार करने को कहा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में ओपीडी, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन कक्ष, शल्य कक्ष, औषधि भण्डार, एक्स-रे का में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल की आवश्यकताओं के बारे  में जानकारी ली। अस्पताल में लाइट की समस्या पर डीएम ने विभागीय इंजीनियर से लाइट रिपेयरिंग का प्रस्ताव जिला योजना में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएचसी में आरवीजी एक्सरे मशीन रिपेयर कराने, प्रसूति कक्ष में फोकस एलईडी लाइट, ओपीडी व पंजीकरण काउंटर को प्रीफेबरीकेटेड करके स्पेस बडाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीएचसी में स्थानीय लोग की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चकराता को सभी गांवों का एक केंद्र बिन्दु बताते हुए चकराता से सीएचसी को शिफ्ट ना करने की बात प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के दृष्टिगत जो भी बेहतर होगा वो किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सीएचसी चकराता के नाम दर्ज भूमि का सीमांकन करने और भवन निर्माण हेतु आंगणन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता मिलन के बाद डीएम ने सीएचसी के लिए डाकरा में चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य विभाग को चयनित भूमि का जियोलाजिकल सर्वे एवं भूमि की मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकासअधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, चकराता प्रेम लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra

मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra

आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: आपदा प्रबंधन उत्तराखंड, उत्तराखंड चुनाव तैयारियां, उत्तराखंड मानसून, चकराता निरीक्षण, चकराता सड़क सुरक्षा, चकराता स्वास्थ्य सेवाएं, जजरेट स्लाइड जोन, डामटा पानुआ रोड, डीएम देहरादून, देहरादून समाचार, भू-स्खलन उत्तराखंड, मानसून निरीक्षण, लोनिवि देहरादून, विकासनगर प्रशासन, सविन बंसल, सीएचसी चकराता
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 4
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन सामाजिक October 26, 2026
feature image 3 3
मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 26, 2026
feature image 11 1
आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 10 2
‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 9 1
उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?