By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सहसपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सहसपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

सहसपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/24 at 10:57 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20241024 WA0029
SHARE


नकाबपोशों को एसएसपी ने किया बेनकाब।

सहसपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नगर निगम सेलाकुई में कार्यरत कर्मचारी निकला घटना का मास्टर माइण्ड।

बुजुर्ग दम्पत्ति का परिचित था अभियुक्त, बुजुर्ग दम्पत्ति की दिनचर्या की थी पूरी जानकारी

जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में अभियुक्त द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाई थी बुजुर्ग दम्पत्ति के घर में लूट की योजना।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू व मोटर साइकिल हुई बरामद।

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा ₹ 10000/- के पुरस्कार से किया पुरस्कृत

img 20241024 wa00275355647524235222930




थाना सहसपुर

दिनाँक: 13-10-2024 को वादी श्री शमशेर सिंह पुत्र स्व फूल सिंह निवासी सभावाला वार्ड नं0 12 थाना सहसपुर जनपद देहरादून ने थाना सहसपुर पर सूचना दी कि सुबह लगभग 05:00 बजे वह अपने घर के बाहर टहलते हुए पौधों को पानी दे रहे थे, इस दौरान एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया तथा उसके साथ 02 अन्य युवकों द्वारा उनके हाथ-पैर बांधकर मुंह मे कपडा ठूंस दिया, जिससे वो चिल्ला न सकें। अभियुक्तों द्वारा उनके बगल में चाकू लगाकर उन्हें धमकाते हुए घर में रखी नगदी व जेवर उनके हवाले करने की बात कही गयी तथा उन्हें घसीटकर घर की रसोई के दरवाजे तक ले गये। इस दौरान घर में बंधे कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी जागकर बाहर आ गई। तीनों व्यक्तियों द्वारा उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, इस बीच उनकी पत्नी के चिल्लाने से घर में काम करने वाली नौकरानियां जाग गई तथा उनकी पत्नी द्वारा हिम्मत दिखाते हुए घर में बंधे कुत्ते को खोल दिया, जिससे तीनों व्यक्ति मौके से भाग गये। सूचना के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 299/24 धारा 127(2)/309(5) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून  द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक सहसपुर के नेतृत्व में 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध अभियुक्तों के हुलिये की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पूर्व में घटित लूट की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा जेल से छूटे अभियुक्तों की अध्यतन स्थिती की जानकारी की गई तथा एक टीम को इस प्रकार की घटनाओं में शामिल गिरोहों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने हेतु सीमावर्ती जनपदों: सहारनपुर, पौटां साहेब रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्तों के सबन्ध में जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक: 23-10-24 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ विपिन उर्फ पोपिन को सभावाला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में घटना में शामिल 03 अन्य अभियुक्तों के समबन्ध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटना मंे शामिल 03 अन्य अभियुक्तों 01: आकाश कुमार उर्फ कुनाल 02: राजन पुत्र नरेश तथा 03: अमित कुमार सहारपुर रोड स्थित दरगाह के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू, तथा 01 मोटर साइकिल बरामद की गई।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का काम करता है तथा उसके साथी अमित कुमार बाल्मिकी, जो नगर निगम सेलाकुई में काम करता है, के द्वारा उसे बताया गया था कि सभावाला क्षेत्र में एक कोठी में बुजुर्ग दम्पत्ति अकेले रहते हैं, जिनके पास काफी पैसा तथा ज्वैलरी है, यदि बुजुर्ग दम्पत्ति के घर पर लूट की घटना को अंजाम दिया जाये तो काफी माल मिल सकता है। जिस पर अभियुक्त प्रदीप कुमार द्वारा अपने ममेरे भाईयों आकाश व राजन, जो पौन्टा में शटरिंग का काम करते हैं, से सम्पर्क कर उन्हें अपनी योजना के बारे में बताते हुए उसमें शामिल कर लिया।

अभियुक्त अमित द्वारा उन्हें बताया गया कि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति सुबह 05:00 बजे योगा करने के लिये घर से बाहर जाते हैं, इस दौरान घर में बुजुर्ग महिला अकेले रहती है, जिसे आसानी से बन्धक बनाकर घटना को अंजाम दिया जा सकता है। घटना को अजांम देने के लिये सभी अभियुक्त दिनांक: 12-10-24 की शाम को अभियुक्त प्रदीप के सेलाकुई स्थित कमरे में मिले। उसके पश्चात अभियुक्त अमित द्वारा उन्हें बुजुर्ग दम्पत्ति का घर दिखाते हुए बताया गया कि उक्त कोठी में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति उसे पहचानते हैं, जिस कारण वह अभियुक्तों के साथ घर में नहीं जा सकता। योजना के मुताबिक अभियुक्त प्रदीप, आकाश और राजन,  आकाश की स्प्लेंडर मोटर साइकिल से रात्रि समय लगभग सवा 03 बजे बुजुर्ग दंपति के घर के पास पहुंचे तथा मोटर साइकिल को कबाडी की दुकान के आगे लगाकर घर के पास ही खेत में इंतेजार करने लगे। सुबह समय करीब 05:00 बजे बुजुर्ग व्यक्ति घर से बाहर आये तथा काफी देर तक आंगन में ही टहलते हुए पौधों को पानी देने लगे। काफी देर इंतेजार करने के बाद अभियुक्तों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को बन्धक बनाने का प्लान बनाया तथा अभियुक्त आकाश द्वारा पीछे से जाकर बुजुर्ग व्यक्ति की गर्दन को पकड़कर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया तथा अभियुक्त राजन व प्रदीप ने उनके हाथ पैर बांधकर मूंह मे कपडा ठूंस दिया। इस दौरान अभियुक्त राजन तथा आकाश द्वारा अपने पास रखे चाकू से बुजुर्ग व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए नगदी व गहने देने को कहा गया।

डर के कारण बुजुर्ग व्यक्ति ने उनकी बात मान ली तथा घर के दरवाजे से बुजुर्ग व्यक्ति को अंदर ले जाने के दौरान उनकी पत्नी जागकर बाहर आ गई तथा उनके द्वारा अभियुक्तों के साथ धक्का मुक्की करते हुए शोर मचा दिया गया। अभियुक्तों द्वारा बुजुर्ग महिला को काबू करने का प्रयास करने के दौरान महिला द्वारा घर में बंधे कुत्ते को खोल दिया तथा महिला का शोर सुनकर घर में काम करने वाली नौकरानियां भी जाग गई, जिस कारण तीनो अभियुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल से मौके से फरार हो गये।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1-   प्रदीप कुमार उर्फ विपिन उर्फ पोपिन पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम अम्बेटा इस्माइलपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार राजेन्द्र धामी निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष

2- आकाश कुमार उर्फ कुनाल पुत्र मूनर निवासी ग्राम महमूदपुर नगली थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष ।

3- राजन पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम महमूदपुर नगली थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष।

4-अमित कुमार बाल्मिकी पुत्र इशमसिंह निवासी तिपरपुर जंगलात बैरियर के पास थाना सहसपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष ।

बरामदगी:-

1- घटना में प्रयुक्त 02 चाकू  
2- वाहन सं0- यू0पी0-11- सीवी-2447 मो0सा0 स्प्लेण्डर (घटना मे प्रयुक्त वाहन)

नोट :- घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा ₹ 10000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम

थाना सहसपुर

1- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी थाना सहसपुर
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा
3-उप निरीक्षक राजेश असवाल
4-उप निरीक्षक विनय मित्तल
5-हेड कांस्टेबल जितेंद्र
6-कांस्टेबल नरेश पंत
7-कांस्टेबल मनदीप
8- कांस्टेबल फरमान (सेलाकुई)
9-कांस्टेबल शीशपाल  (सेलाकुई)
10-कॉन्स्टेबल रविंद्र टम्टा डोइवाला
11- कांस्टेबल दीप प्रकाश रायवाला

एसओजी टीम :-
1- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी)
2-  नवनीत सिंह
3-  जितेन्द्र सिंह
4-   सोनी कुमार
5-  मनोज कुमार
6-  नवीन कोहली

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, सहसपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?