By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डॉ. धन सिंह रावत ने पाबो के दूरस्थ गांवों में किया पैदल जनसंपर्क, जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का लिया जायजा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डॉ. धन सिंह रावत ने पाबो के दूरस्थ गांवों में किया पैदल जनसंपर्क, जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का लिया जायजा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

डॉ. धन सिंह रावत ने पाबो के दूरस्थ गांवों में किया पैदल जनसंपर्क, जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का लिया जायजा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/29 at 10:18 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20260929 WA0123
SHARE

डॉ. धन सिंह रावत ने पाबो के दूरस्थ गांवों में किया पैदल जनसंपर्क, जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का लिया जायजा-Newsnetra

पौड़ी/देहरादून,
सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने आज (सोमवार) को विकासखंड पाबो के जितोली, सांकरसैंण, चिपलघाट सहित विभिन्न दूरस्थ गांवों का पैदल जनसम्पर्क कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया साथ ही बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं को भी सुना।

डॉ. रावत ने जितोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित ‘आंगन-मिलन सेवा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना आवश्यक है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260929 WA0127 IMG 20260929 WA0125 IMG 20260929 WA0126 IMG 20260929 WA0121 IMG 20260929 WA0122 IMG 20260929 WA0124 IMG 20260929 WA0123 1

उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधियों में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान बच्चों के निर्माण में परिवार के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

इसके उपरांत डाॅ. रावत ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सांकरसैंण में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और विचारों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के सपनों को अवसर और उनकी प्रतिभा को सही दिशा देना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।

चिपलघाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार में डॉ. रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। डॉ. रावत ने योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली तथा अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने विकासखंड पाबो में निर्माणाधीन खुण्डेश्वर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का मौका मिलेगा

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
images 2
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?