By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे 5 दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे 5 दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर
उत्तराखंड

डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे 5 दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर

News Netra
Last updated: 2023/09/25 at 12:43 PM
News Netra
Share
6 Min Read
1689126989272
SHARE

पांच दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

पौड़ी, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जनपद में आयुष्मान भव अभियान को देंगे धार

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

देहरादून से संवाददाता रितिका पयाल राणा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 26 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक प्रदेश भ्रमण पर रहेंगे। अपने पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित पौड़ी, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सा इकाईयों में आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भव अभियान एवं डेंगू रोकथाम के दृष्टिगत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं रेखीय विभागों की बैठक लेंगे, साथ ही वह भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल में आयुष्मान भव अभियान को धार देने के लिये पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि वह 26 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक पौड़ी, नैनीताल एवं ऊधमिंसह नगर जनपद के भ्रमण पर रहेंगे, जिसकी शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। डॉ. रावत मंगलवार को सर्वप्रथम श्रीकोट स्थित विद्या मंदिर में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे व प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करेंगे, जहां वह शिविर में संचालित अन्य गतिविधियों यथा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत बलोड़ी में वृद्धाश्रम की सड़क के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू में नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह राजकीय महाविद्याय खिर्सू में आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करेंगे, साथ ही वह महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का भी स्थलीय दौरा करेंगे। इसके उपंरात डॉ. रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा के भवन मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ा के भवन का शिलान्यास करेंगे, साथ ही वह नौगांव में अट्राली तोक में निर्माणाधीन खेल मैदान का भी मुआयना करेंगे।

बुधवार को डॉ. रावत सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह धारी देवी मंदिर परिसर में आयोजित ‘धारी वन’ कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर ‘गांव का जंगल गांव के लिये’ विषय पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में स्किल सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत श्रीकोट में वार्ड संख्या 01 एवं 02 में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, साथ ही वह चार धाम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत श्रीनगर कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों का शुभारम्भ करेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुरूवार को एन.आई.टी. श्रीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर जनसमुदाय को स्वैच्छिक रक्तदान, आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने के लिये प्रति प्रेरित करेंगे। इसके बाद वह श्रीनगर में गढ़वाल लोकसभा को लेकर आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे। डॉ. रावत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सभागार में डेंगू के दृष्टिगत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसमें वह जनपद में डेंगू से बचाव व रोकथाम से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह बैठक में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वह श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे।

शुक्रवार को डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू, पाबौं, भरसार, कपरौली, थलीसैंण क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह राजकीय महाविद्यालय पाबौं, औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार एवं राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह राजकीय इंटर कॉलेज कपरौली, राजकीय खाद्य भण्डार कैन्यूर के भवन का शिलान्यास करेंगे जबकि जल्लू में आलू शीतगृह व बगवाडी में आपदा से ध्वस्त नव निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह पाबौं में राहत कोष के चैक का वितरण करेंगे तथा गढ़सारी में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत शनिवार को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण के दौरान नैनीताल व ऊधमिंसंह नगर जनपद का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान डॉ. रावत नैनीताल जनपद के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही वह ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर, काशीपुर व रूद्रपुर का भ्रमण कर आयुष्मान भव अभियान एवं सेवा पखवाडे के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं रक्तदान शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह डेंगू के दृष्टिगत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य रेखीय विभागों की भी समीक्षा बैठक लेंगे।

 

logofinal
News Netra

You Might Also Like

गैरसैंण विधानसभा सत्र का एजेंडा देहरादून में होगा तय, 27 अक्टूबर से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र-Newsnetra

उत्तराखंड में वायरल हुआ ‘कांग्रेस का लंका दरबार’ गेम, राहुल गांधी समेत 6 नेताओं को रावण के रूप में दिखाया-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के लिए ₹559 करोड़ की योजना, रोजगार और आजीविका बढ़ाने पर रहेगा जोर-Newsnetra

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun, Dr. Dhan Singh Rawat, Garh-Kumaon tour, Uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 18
गैरसैंण विधानसभा सत्र का एजेंडा देहरादून में होगा तय, 27 अक्टूबर से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 17
उत्तराखंड में वायरल हुआ ‘कांग्रेस का लंका दरबार’ गेम, राहुल गांधी समेत 6 नेताओं को रावण के रूप में दिखाया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
Aaj ka Rashifal 22 October 2026
Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 16
उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के लिए ₹559 करोड़ की योजना, रोजगार और आजीविका बढ़ाने पर रहेगा जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 15
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 14
होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ राजनीती October 21, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?