By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: युवाओं को नई राह दिखाते डॉ. संतोष कुमार: कॅरियर, मानसिक स्वास्थ्य और नशा-रोधी जागरूकता का राष्ट्रीय मॉडल”-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > युवाओं को नई राह दिखाते डॉ. संतोष कुमार: कॅरियर, मानसिक स्वास्थ्य और नशा-रोधी जागरूकता का राष्ट्रीय मॉडल”-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थ

युवाओं को नई राह दिखाते डॉ. संतोष कुमार: कॅरियर, मानसिक स्वास्थ्य और नशा-रोधी जागरूकता का राष्ट्रीय मॉडल”-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/03 at 5:17 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
85d0cbac 31c4 4445 8919 2f409153bbc7
SHARE


युवाओं को नई राह दिखाते डॉ. संतोष कुमार: कॅरियर, मानसिक स्वास्थ्य और नशा-रोधी जागरूकता का राष्ट्रीय मॉडल”-Newsnetra

युवाओं में कॅरियर फोकस, आत्मविश्वास, सफलता और नशा मुक्ति की दिशा में अभिनव प्रयास
जीवन में अनेक कारणों से मायूस युवाओं में नया जोश भरने की एम्स, ऋषिकेश के अपर आचार्य डॉ. संतोष कुमार की पहल

आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं पर शिक्षा, कॅरियर और सामाजिक अपेक्षाओं का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बदलते समय में कॅरियर संबंधी असमंजस, सामाजिक मानदंडों का प्रभाव और आर्थिक अस्थिरता युवाओं को मानसिक तनाव, नशे की प्रवृत्ति और विभिन्न मानसिक विकारों की ओर धकेल रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
8332c5c6 b157 481d b883 3026dc7d3097 1
thumbnail c72c2d7a 0ff0 40a5 8f1e 9d19d74f9c2f

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए “युवा जोश – Youth Upliftment Journey Towards Optimism, Strength and Harmony” नामक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस पहल में एम्स, ऋषिकेश के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के अपर आचार्य तथा सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी यूथ वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. संतोष कुमार युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण और प्रेरक भूमिका निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि, बदलते दौर में युवाओं की जरूरत व खासकर कॅरियर चयन संबंधी चुनौतियों, तमाम तरह की असमंजस की स्थितियों में उन्हें इस उलझन से निकालकर सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से युवा जोश कार्यक्रम को वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। युवा जोश प्रोग्राम तब से लेकर अब तक सततरूप से कॉलेजों, स्कूलों तथा विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में हालिया दिनों में इस कार्यक्रम का आईआईटी रुड़की, ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी, एच एन बी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी जयपुर आदि संस्थानों में युवाओं को प्रेरित करने के उददेश्य से आयोजित किया गया है।

b5650cfe 8be1 408f ac6d 5260b9ebe702 1

डॉ. संतोष कुमार के अनुसार, आज के युवाओं के लिए केवल अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्हें मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली की भी आवश्यकता है, ताकि वह जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। उन्होंने बताया कि यह पहल केवल विचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में सक्रिय रूप से प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है।

thumbnail a3c11e7a 692e 447e 83cd 4177d3b8827f

इंसेट

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:

-कॅरियर फोकस (Career Focus): युवाओं को उनके रुचि के अनुसार सही कॅरियर चुनने और उस पर निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना।

-लक्ष्य प्राप्ति (Goal Achievement): योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्यों की ओर बढ़ने और असफलताओं से सीखने की भावना विकसित करना।

-आत्मविश्वास का विकास (Self-Confidence Development): समूह चर्चा, योग, ध्यान और मोटिवेशनल सत्रों के माध्यम से आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना।

-संबंध प्रबंधन (Relationship Management): पारस्परिक संबंधों में सहयोग, संवाद और सहानुभूति का महत्व समझाना।

-भावनात्मक नियंत्रण (Emotional Regulation): तनाव, असफलता या दबाव की स्थिति में भावनाओं को संतुलित रखना सिखाना।

-नशा-रोकथाम और प्रबंधन (Addiction Prevention and Management): नशा किसी भी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। समय रहते नशे की रोकथाम और प्रबंधन से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकता है।

-डॉ. संतोष कुमार का मानना है कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और भावनात्मक स्थिरता प्रदान की जाए तो वह न केवल अपने कॅरियर में सफल होंगे बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकेंगे।

इंसेट

एम्स, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के दिशा-निर्देशन में सोशल आउटरीच सेल के अंतर्गत “युवा जोश” कार्यक्रम अब तक विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के साथ साथ IIT दिल्ली और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, जयपुर (राजस्थान) में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक लगभग 5000 से अधिक युवा / छात्र-छात्राओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा चुका है। इसके साथ ही युवाओं को वित्तीय जागरूकता, निवेश के मूल सिद्धांत और आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है। परिणामस्वरूप युवाओं में आत्मविश्वास, संगठन क्षमता, लक्ष्य-उन्मुखता और आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ा है और वह अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा में नियंत्रित करना सीख रहे हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सक की यह पहल युवाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य और नशा-रोकथाम को मजबूत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक मिसाल बन चुकी है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: मानसिक स्वास्थ्य और नशा-रोधी जागरूकता का राष्ट्रीय मॉडल”-Newsnetra, युवाओं को नई राह दिखाते डॉ. संतोष कुमार: कॅरियर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?