By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डॉ सुजाता संजय का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्जमहिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए 250 से अधिक रेडियो टॉक शो-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डॉ सुजाता संजय का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्जमहिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए 250 से अधिक रेडियो टॉक शो-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थहेल्थ मंत्र

डॉ सुजाता संजय का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्जमहिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए 250 से अधिक रेडियो टॉक शो-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/08 at 7:54 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
5c7cd989 a978 4daa a706 86f8d0a0f8db 1
SHARE

डॉ सुजाता संजय का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्जमहिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए 250 से अधिक रेडियो टॉक शो-Newsnetra

देहरादून। महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित कार्यों के लिए प्रसिद्ध संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में उन्होंने 250 से अधिक स्वास्थ्य संबंधी रेडियो टॉक शो पूरे किए हैं, जिसके लिए उनका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

thumbnail a34de526 ce1a 4bbf bc96 de33d82d44a7


डॉ. सुजाता का यह सफर समाज के प्रति उनके समर्पण की मिसाल है। इससे पहले वर्ष 2017 में उनके नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी कीर्तिमान दर्ज किया गया था — जब उन्होंने 187 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविरों का आयोजन कर 5500 से भी अधिक महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया था।
डॉ. सुजाता बताती हैं कि उन्होंने 2015 से यह मिशन शुरू किया था ताकि राज्य की महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हों। अपने रेडियो कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. सुजाता ने उन महिलाओं तक भी पहुँच बनाई है जो पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में रहती हैं। कॉल और रेडियो इंटरव्यू के ज़रिए वे हजारों महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श दे चुकी हैं।
डॉ. सुजाता का मानना है कि आज भी कई ग्रामीण व पहाड़ी इलाकों की महिलाएं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और सही जानकारी से वंचित हैं। इसीलिए उन्होंने रेडियो को एक सशक्त माध्यम के रूप में चुना है, ताकि हर वर्ग की महिला — चाहे वह गाँव में हो या शहर में — अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके।
“संसाधनों की कमी और सामाजिक झिझक के कारण महिलाएँ अक्सर अपनी छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देती हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में रेडियो जैसे सुलभ और प्रभावी माध्यम के जरिये स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है।”
अपने रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. सुजाता महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखभाल, स्तन कैंसर जागरूकता, प्रजनन स्वास्थ्य तथा पोषण जैसे विषयों पर सरल भाषा में मार्गदर्शन देती हैं। उनका उद्देश्य है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय पर सही उपचार प्राप्त करें।
डॉ. सुजाता कहती हैं, “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव रखती है। यदि महिलाओं को सही समय पर सही जानकारी मिल जाए तो कई बीमारियों से बचाव संभव है।”
डॉ. सुजाता ने बताया कि उनके द्वारा रेडियो प्रसारण देश के विभिन्न राज्यों में एफ.एम तथा आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित किया जा रहे हैं। उनकी यह पहल न केवल स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार कर रही है बल्कि समाज में जागरूकता की नई लहर भी पैदा कर रही है। डॉ. सुजाता का यह प्रयास उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra

धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra

उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: डॉ सुजाता संजय का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्जमहिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किए 250 से अधिक रेडियो टॉक शो-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 2392
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 8 3
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 7 3
धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 5 3
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 5, 2026
feature image 4 4
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?