By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रुड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरकारी आपूर्ति की दवाएं निजी हाथों में, औषधि विभाग की छापेमारी में कई दवाएं जब्त-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रुड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरकारी आपूर्ति की दवाएं निजी हाथों में, औषधि विभाग की छापेमारी में कई दवाएं जब्त-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबरहेल्थ

रुड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरकारी आपूर्ति की दवाएं निजी हाथों में, औषधि विभाग की छापेमारी में कई दवाएं जब्त-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/15 at 11:15 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
Screenshot 20251015 002647 Chrome2
SHARE

रुड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरकारी आपूर्ति की दवाएं निजी हाथों में, औषधि विभाग की छापेमारी में कई दवाएं जब्त-Newsnetra

विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सलीयर, रुड़की में मैसर्स फलक नाज नामक प्रतिष्ठान बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से दवाओं की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद टीम ने छापा मारा।

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सरकारी मुहर लगी अवैध दवाओं का भंडार पकड़ा है। बरामद दवाओं में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की आपूर्ति के लिए चिह्नित दवाएं भी शामिल हैं। इनपर स्पष्ट रूप से सरकारी मुहर लगी हुई थी। इस खुलासे ने विभाग को भी हैरान कर दिया है। अब यह जांच शुरू हो गई है कि सरकारी आपूर्ति की ये दवाएं निजी हाथों तक कैसे पहुंचीं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सलीयर, रुड़की में मैसर्स फलक नाज नामक प्रतिष्ठान बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से दवाओं की बिक्री कर रहा है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बिना पंजीकृत चिकित्सकों (झोलाछाप) को दवाओं की आपूर्ति कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं।

इनमें कई ऐसी दवाएं थीं जो केवल सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को आपूर्ति के लिए चिह्नित थीं और जिन पर राजस्थान प मध्य प्रदेश सरकार की मुहर लगी हुई थी। यह तथ्य सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 12 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त कीं। मौके पर ही जप्ती मेमो (फार्म-16) एवं स्पॉट मेमो तैयार किया गया। सभी बरामद दवाओं को गवाहों की उपस्थिति में पैक कर सीलबंद किया गया

पूछताछ के दौरान प्रतिष्ठान संचालक किसी भी प्रकार का वैध औषधि लाइसेंस या क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संचालक के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है क्योंकि सरकारी आपूर्ति की दवाएं आमतौर पर निशुल्क वितरण के लिए होती हैं।

उनका निजी बाजार में पाया जाना किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गहन जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि ये दवाएं सरकारी चैनल से बाहर कैसे आईं और किन लोगों की इसमें भूमिका रही। औषधि निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस तरह की दवाओं की सप्लाई आसपास के क्षेत्रों में कई झोलाछाप तक की जा रही थीं।

विभाग जल्द ही उनसे भी पूछताछ करेगा। टीम में औषधि निरीक्षक हरीश सिंह एवं मेघा शामिल रहीं। इस कार्रवाई से औषधि विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, औषधि विभाग की छापेमारी में कई दवाएं जब्त, रुड़की में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: सरकारी आपूर्ति की दवाएं निजी हाथों में
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?