By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/10 at 8:43 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
Untitled design 5 1
SHARE

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने अपनी गणना संबंधी चूक दुरुस्त करते हुए यूजेवीएनएल को झटका दिया है। जल विद्युत परियोजनाओं की बिजली दरों के निर्धारण में हुई गलती सुधारते हुए आयोग ने स्वत: संज्ञान आदेश जारी किया। अब यूजेवीएनएल, यूपीसीएल को 22.44 करोड़ के बजाए 48.08 करोड़ रुपये लौटाएगा। इससे यूपीसीएल के वित्तीय घाटे में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को होगा।

आयोग ने इसी साल 30 मार्च को यूजेवीएनएल की 11 बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का ट्रू-अप(वास्तविक खर्चों का मिलान) आदेश जारी किया था। उस आदेश में आयोग ने यूजेवीएनएल पर 18.60 करोड़ रुपये का अधिशेष निकालते हुए, ब्याज मिलाकर कुल 22.44 करोड़ रुपये यूपीसीएल को लौटाने का निर्देश दिया था। यूजेवीएनएल ने अप्रैल से हर महीने 1.87 करोड़ रुपये की किस्त के रूप में यह रकम लौटानी शुरू कर दी थी। जुलाई तक 7.48 करोड़ रुपये लौटा दिए थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

आदेश जारी होने के कुछ समय बाद जब आयोग ने अपने रिकॉर्ड की दोबारा जांच की तो सामने आया कि पांच प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं छिबरो, खोदरी, रामगंगा, चीला और मनेरी भाली प्रथम में अतिरिक्त उत्पादन और उसकी दरों की गणना में गलती हुई थी। नियमों के अनुसार, सेकेंडरी एनर्जी केवल मूल डिजाइन क्षमता से अधिक उत्पादन पर ही अनुमन्य होती है। इस मानवीय भूल के कारण यूजेवीएनएल को 20.26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल गया था।

आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा और सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी की पीठ ने माना कि यह रिकॉर्ड पर प्रत्यक्ष त्रुटि है। आयोग ने अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करते हुए नौ अक्तूबर को संशोधित आदेश जारी किया। अब कुल रिफंड राशि 22.44 करोड़ से बढ़कर 48.08 करोड़ रुपये पहुंच गई। यूजेवीएनएल को यह रकम यूपीसीएल के पास मार्च 2027 तक लौटानी है।

धरासू पावर हाउस का होगा 54 करोड़ से कायाकल्प

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तरकाशी स्थित 304 मेगावाट क्षमता के मनेरी भाली-2(धरासू पावर हाउस) के जीर्णोद्धार और स्पेयर पार्ट्स की खरीद के लिए 54.06 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश को सशर्त मंजूरी दे दी है। यूजेवीएनएल ने इसके लिए 60.62 करोड़ की मांग की थी। भागीरथी नदी के सिल्ट-युक्त पानी के कारण टरबाइन के प्रमुख हिस्से जैसे रनर, टॉप कवर और गाइड वेन्स लगातार घिस रहे थे। 17 वर्षों में 11 से 16 बार तक इनकी मरम्मत हो चुकी थी। वर्ष 2008 का पुराना विंडोज 2000 आधारित स्काडा और गवर्नर सिस्टम भी पूरी तरह अप्रचलित हो चुका था। इस परियोजना के तहत नए स्पेयर पार्ट्स और अत्याधुनिक डिजिटल कंट्रोल सिस्टम स्थापित किए जाएंगे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra

जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra

ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra, उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 14
हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 27 2
IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन November 22, 2026
feature image 26 2
जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 22, 2026
feature image 25 2
ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 22, 2026
feature image 24 2
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए DM आशीष चौहान का एक्शन प्लान, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की होगी मैपिंग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?