By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरिद्वार में कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत, मुख्यमंत्री धामी ने चरण धोकर लिया आशीर्वाद-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरिद्वार में कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत, मुख्यमंत्री धामी ने चरण धोकर लिया आशीर्वाद-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

हरिद्वार में कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत, मुख्यमंत्री धामी ने चरण धोकर लिया आशीर्वाद-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/07/17 at 9:48 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
FB IMG 1752768814691
SHARE

हरिद्वार में कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत, मुख्यमंत्री धामी ने चरण धोकर लिया आशीर्वाद-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश भर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिव भक्त कांवड़ियों के पैर पखार कर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एचआरडीए को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल अर्पित करने मात्र से ही भगवान शिव अपने सभी भक्तों की मनोकामनायें पूरी कर देते हैं और श्रावण मास में तो भगवान शिव की भक्ति का प्रभाव अत्यधिक बढ़ जाता है।

fb img 17527688146915305920837557839847
fb img 17527688165609088515808943448482
fb img 17527688221637041922632954070054
fb img 17527688198641169634379955129079
fb img 17527688184304126460341358535691
fb img 17527688239621471595727153310464
fb img 1752768826036209004144975463229
fb img 17527688280856462235911929791647



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ संस्कृति के संरक्षण के लिए बहुत पुनरोत्थान के कार्य भी चले रहे हैं। चाहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बनने की बात करें या उज्जैन में बनने वाला महाकाल कॉरिडोर, हमारे देवभूमि उत्तराखण्ड में श्री केदारनाथ धाम का नवनिर्माण या बदरीविशाल का मास्टर प्लान हो, इन सभी पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमारे राज्य में प्रथम ध्वज वाहक बनकर आदि कैलाश यात्रा को पूरे विश्व में प्रसिद्धि दिलाने का काम किया है। वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री है जिन्होंने साढे़ 17 हजार फुट की ऊँचाईं पर जाकर सीमांत क्षेत्र में भगवान आदि कैलाश व पार्वती कुण्ड के दर्शन किये। उनके मार्गदर्शन में मां गंगा के तट पर हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। आगामी समय में हरिद्वार धर्मनगरी का भी काशी, अयोध्या की भाँति अपने भव्य स्वरूप में दर्शन होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पवित्र धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसके लिए हमने पहली बार एक विशिष्ट मोबाइल एप के साथ स्वास्थ्य केन्द्र, शौचालय, पार्किंग, टिन शेड विस्तार, विश्राम स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था की है। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग एवं हरिद्वार क्षेत्रों में होटल एवं ढाबों में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किये गये हैं, धर्मनगरी हरिद्वार में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। लगभग तीन सौ से ज्यादा कैमरे कांवड़ क्षेत्र में लगाये गये हैं। कांवड़ मेला क्षेत्र में वाटर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की है, जाम में फंसे गम्भीर मरीजों को गंगा नदी और गंगनहर के जरिये जल्द से जल्द निकटवर्ती अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि जहां भक्ति है वहां मर्यादा की भी आवश्यकता है, जहां आस्था है वहां अनुशासन भी जरूरी है और जहां शिव है वहां शान्ति भी स्वाभाविक है। लेकिन हाल ही में कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं, जहां कुछ स्थानों पर कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव और अनुशासनहीनता भी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति कोई प्रदर्शन नहीं बल्कि एक आन्तरिक साधना है। भगवान महादेव को जलाभिषेक करने, जल अर्पित करने एवं उनकी अराधना करने की पवित्र यात्रा एवं अनुष्ठान है।

मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि आपकी यात्रा के कारण किसी को भी पेरशानी न हो, यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न एवं बाधा न हो, कावंड़ यात्रा के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति कावड़ यात्रा के उद्देश्यों को भुलाकर अशान्ति, एवं उपद्रव की राह पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे भी विनम्र अपील की कि वह सच्चे शिव भक्त की भांति विनम्रता पूर्ण आचरण करें, क्योंकि जब भक्त विनम्र और सहनशील होता है तब आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सनातन की आड़ में विधर्मियों द्वारा वेश बदलकर भोले भाले लोगों को ठगने के खिलाफ भी ऑपरेशन कालनेमि चला रहे हैं। इस ऑपरेशन के माध्यम से छद्म वेशधारियों को पकड़ने का काम कर रहे हैं, जो कि सनातन धर्म को नुकसान पहुॅंचाने एवं हिन्दु धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता के पाठ को भी अनिवार्य कर दिया है। पिछले दो दिनों से सभी स्कूलों में विद्यार्थी गीता का पाठ कर रहे हैं, जिससे हमारे प्रदेश के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ जीवन जीने की कला को भी सीखेंगे, शिक्षा के साथ-साथ अपने अध्यात्म के प्रति भी उत्सुकता भी जागृत हो। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यात्रा की सफलता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जो भी दिशा-निर्देश जारी किये हैं, उनका अनुपालन करें, यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, राज्यसभा सासंद डॉ. कल्पना सैनी, राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, श्री देशराज कर्णवाल, हरिद्वार मेयर श्री किरण जैसल, रुड़की मेयर श्रीमती अनीता देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, श्री आदेश चौहान, श्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष हरिद्वार श्री आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष रुड़की मधु, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष श्री नितिन गौतम, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति श्री कृष्ण कुमार ठेकेदार, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, आईजी श्री राजीव स्वरूप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेंद्र सिंह डोवाल, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra

जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra

ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए DM आशीष चौहान का एक्शन प्लान, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की होगी मैपिंग-Newsnetra

डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: मुख्यमंत्री धामी ने चरण धोकर लिया आशीर्वाद, हरिद्वार में कांवड़ियों का भावपूर्ण स्वागत
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 27 2
IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन November 22, 2026
feature image 26 2
जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 22, 2026
feature image 25 2
ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 22, 2026
feature image 24 2
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए DM आशीष चौहान का एक्शन प्लान, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की होगी मैपिंग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 22, 2026
feature image 23 3
डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 22, 2026
feature image 22 3
उत्तराखंड कांग्रेस में चुनावी हलचल तेज, कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की अहम बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?