नीदरलैंड में आयुर्वेद दिवस पर यूरोपीय चिकित्सकों का संवाद, आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने पर जोर-Newsnetra
नीदरलैंड, 23 सितंबर। नीदरलैंड में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर यूरोप के विभिन्न देशों से जुड़े चिकित्सकों के साथ विशेष संवाद एवं ज्ञान-विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. डी. के. श्रीवास्तव ने चिकित्सकों को आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समग्र स्वास्थ्य में इसकी भूमिका से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान यूरोपीय चिकित्सकों ने आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। चिकित्सकों ने विशेष रूप से आयुर्वेद की रोग-निवारक दृष्टि, जीवनशैली प्रबंधन और समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा में रुचि व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के दौर में विश्व को स्वस्थ जीवन और समग्र स्वास्थ्य की दिशा में आयुर्वेद के ज्ञान की आवश्यकता है। उन्होंने आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक शोध और प्रमाण-आधारित दृष्टिकोण के साथ जोड़कर वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


Dr Srivastava also states that
A Call to Action
This National Ayurveda Day, let us move from celebration to action.
Let every individual take one step towards healthier living—better nutrition, regular physical activity, adequate sleep, stress management and greater awareness of daily habits.
Learn Ayurveda. Live healthy. Share Ayurveda responsibly.
Let us preserve the wisdom of our ancestors, strengthen it with modern knowledge, and make Ayurveda a meaningful contributor to preventive healthcare and global wellness.
“Healthy individuals. Healthy families. Healthy societies. A healthier world.”








