By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार: मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार: मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थहेल्थ मंत्र

दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार: मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/15 at 10:40 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250315 WA0054
SHARE

दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार: मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा-Newsnetra

देहरादून, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उन्हें समय पर बेहरत चिकित्सा सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

img 20250315 wa0053 12137490977598197516
img 20250315 wa00554577788191657453338
img 20250315 wa00566992141271201352719
img 20250315 wa00538570050223719586734



सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आधा दर्जन से अधिक विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का विधिवत शुभारम्भ किया। जिसमें लेजर सर्जरी, नेक्स्ट जनरेशन ई-हॉस्पिटल, ओ.पी.डी. हेल्प डेस्क, कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड लेवल-2, ब्लड सेम्पलिंग व रिपोर्टिंग काउंटर का शुभारम्भ किया गया। इसके अलावा ओपीडी भवन के तृतीय तल पर मेडिसिन, रेस्पेटरी मेडिसिन, नेत्र विभाग एवं दन्त विभाग के लिये पृथक से ओ.पी.डी. पंजीकरण के अतिरिक्त काउंटर का शुभारम्भ किया गया, ताकि तृतीय तल पर आने वाले मरीजों को पंजीकरण के लिये भूतल पर न जाना पड़े। विभागीय मंत्री ने बताया कि दून अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये लगातार सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में उपरोक्त सुविधाएं विस्तारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल के वार्डों एवं परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही सफाई कर्मियों व अन्य चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ के लिये ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा गया है। इसी क्रम में सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को बेडशीट प्रत्येक दिन बदलने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमें प्रत्येक दिन के लिये अलग-अलग रंग की बेडशीट निर्धारित रहेगी। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि अस्पताल के 50 वार्ड ब्वॉय को एम्स ऋषिकेश में एमटीएस का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को व्यवहारपूर्वक गाइड कर सकें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नये भवन में शीघ्र ही स्टॉफ कैंटीन भी शुरू की जायेगी। कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजान दास ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं जिसका श्रेय निश्चित रूप से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि आज दून मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं हैं जहां पर प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीज उपचार के लिये आते हैं। इससे पहले मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने दून अस्पताल में संचालित सुविधाओं का विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट, उप चिकित्सा अधीक्षक एन.एस.बिष्ट, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. के.सी. पंत, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. राजीव कुशवाह, डॉ. अभय सिंह, डॉ. आर.पी. खंडूडी, वरिष्ट जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र भंडारी, नीलम अवस्थी, निधि काला, मंडल अध्यक्ष भाजपा पूनम शर्मा, पार्षद रोहन चंदेल सहित नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहे।
बॉक्स-01

दून अस्पताल में खुलेंगे दो नये विभाग
सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में दो नये विभाग न्यूरोलॉजी व गैस्ट्रोलॉजी को खुलने का निर्णय लिया है, साथ ही कार्डियोलॉजी विभाग में शीघ्र ही एक और फैकल्टी तैनात की जायेगी।

बॉक्स-02

दून मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 300 नये नर्सिंग अधिकारी
विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से करीब 1314 नर्सिंग अधिकारियों का चयन किया गया है। जिसमें से 300 नर्सिंग अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज में तैनात किये जायेंगे। जिनको आगामी 31 मार्च से पहले नियुक्ति दे दी जायेगी। नये नर्सिंग अधिकारी मिलने से दून चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra

धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra

आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra

उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 31
यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश सामाजिक हेल्थ October 13, 2026
Untitled design 30
धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 29
आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 28
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 27
उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 13, 2026
Untitled design 11 7
टिहरी: राजकीय महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं को सिखाए गए जूडो से आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?