By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित बोले—जिनके कारण आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान करना हमारा सौभाग्य-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित बोले—जिनके कारण आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान करना हमारा सौभाग्य-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरदेशसामाजिक

हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित बोले—जिनके कारण आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान करना हमारा सौभाग्य-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/15 at 6:46 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
04b47128 f36f 4f06 bd8a 65d95652b69f 1
SHARE

हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित बोले—जिनके कारण आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान करना हमारा सौभाग्य-Newsnetra

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है– मयूर दीक्षित
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रति व्यक्त भावनाओं के हम आभारी हैं– जितेन्द्र रघुवंशी


हरिद्वार 15 अगस्त। आजादी की 80 वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर में आमंत्रित करके सम्मानित किया, वहीं शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया गया तथा शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समर्पित किया गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
f82cb9ae 7d45 4985 919c a730a404e0d2


1a4c758d 984c 46e0 bf10 0e427e4cbb38
5d2871df 4d8a 438b b0f8 282d613baa72
305e8382 c19f 4799 ac13 b2a951da6cd1
bf011ed3 14c2 4df0 b618 722ba34b6c55
04b47128 f36f 4f06 bd8a 65d95652b69f

कलेक्ट्रेट परिसर में माननीय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, भोपतवाला से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, ज्वालापुर के वीरेन्द्र कुमार गहलौत तथा बहादराबाद के अशोक गहलोत का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण के साथ किया। इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तथा माननीय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रघुवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरिद्वार में रोपा गया स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति संगठन विगत 3 वर्षों से 23 प्रान्तों में हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान को संचालित कर रहा है, यह देवभूमि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है, उन्होंने हर महीने प्रथम रविवार को शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
माननीय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कहा कि इन परिवारों का जब भी कोई काम आप करें तो अपने आप को सौभाग्यशाली अनुभव करें कि हमें उन लोगों की सेवा का अवसर मिला है जिनके कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान वास्तव में उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने ध्वजारोहण किया तथा उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार श्री सचिन कुमार ने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर डॉ वेद प्रकाश आर्य, आचार्य करुणेश मिश्र ने उपस्थित सेनानी परिवारों तथा राजस्व कर्मचारियों को सम्बोधित किया। उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने भी कर्मचारियों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के कार्य में अनावश्यक विलम्ब न करें, इनका कार्य करके गौरव की अनुभूति करें।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकार, श्री जितेन्द्र रघुवंशी, श्री अर्जुन सिंह राणा, वीरेन्द्र कुमार गहलौत, डॉ वेद प्रकाश आर्य, श्री कैलाश चंद्र वैष्णव, श्री नरेंद्र कुमार वर्मा, श्री आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह गौतम, श्री अशोक कुमार चौहान, श्री सुभाष चौहान, श्री अरविंद चौहान, आचार्य करुणेश मिश्र जी , हरविंदर सिंह पार्षद नगर निगम, दिनकर आर्य, रमेश , विशाल टेलर , विवेक शर्मा , यशपाल ठाकुर, शिवेन्द्र गहलोत , ऋषभ गहलोत, यशवंत चौहान , प्रमेश चौधरी , रविन्द्र कुमार धीमान , चन्द्र प्रकाश मगन, रमेश चन्द्र गुप्ता, अजय कुमार , श्रीमति पद्मा देवी आर्य, श्रीमति मधुबाला, श्रीमति ममता धीमान, श्रीमति सरला चौहान, श्रीमति शीला चौहान, श्रीमति मंजुलता भारती, श्रीमती शोभा गोयल, श्रीमती शिवानी सैनी, श्रीमति मधु उपाध्याय तथा वरिष्ठ पत्रकार श्रीमति शशि शर्मा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
Untitled design 34
गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?