By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: France New PM Gabriel Attal : महज 34 साल के उम्र में गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > राजनीती > France New PM Gabriel Attal : महज 34 साल के उम्र में गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री- Newsnetra
ताज़ा खबरराजनीती

France New PM Gabriel Attal : महज 34 साल के उम्र में गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/01/10 at 6:05 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री
SHARE

France New PM Gabriel Attal : महज 34 साल के उम्र में गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री

फ्रांस में राजनीत‍िक उथल पुथल के बीच देश को पहली बार सबसे युवा और एक समलैंग‍िक प्रधानमंत्री म‍िला है. राष्ट्रपति ने न‍िवर्तमान पीएम का 8 जनवरी को इस्‍तीफा मंजूर कर ल‍िया था.फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 34 साल के गेब्रियल अटल को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. पहली बार है जब इतनी कम उम्र के नेता को पीएम नियुक्त किया गया है. गेब्रियल खुद को समलैंगिक बता चुके हैं. युवा प्रधानमंत्री को फ्रांसीसी राजनीति में एक चमकते और उभरते राजनीत‍िज्ञ के रूप में देखा जा रहा है.

Contents
France New PM Gabriel Attal : महज 34 साल के उम्र में गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्रीFrance New PM Gabriel Attal : एलिजाबेथ बोर्न की ली जगहFrance New PM Gabriel Attal : कौन हैं गेब्रियल अटल ?France New PM Gabriel Attal : गेब्रियल अटल का राजनीतिक करियरFrance New PM Gabriel Attal : नवन‍ियुक्‍त पीएम की प्रशंसा में राष्‍ट्रपत‍ि ने शेयर की पोस्‍टFrance New PM Gabriel Attal : ‘नई ज‍िम्‍मेदारी युवा लोगों में आत्मविश्वास का प्रतीक’ –

Hit And Run Law 2024 1

 

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

गेब्रियल अटल तत्कालीन शिक्षा मंत्री के रूप में सुर्ख‍ियों में रहे थे और निवर्तमान सरकार में सबसे लोकप्रिय मंत्री के रूप में भी चुने गए. गैब्रिएल आधुनिक फ्रांस के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे। उनकी उम्र 34 वर्ष है। उनसे पहले सोशलिस्ट नेता लॉरेंट फैबियस सबसे कम आयु के प्रधानमंत्री थे। उन्हें 37 वर्ष की आयु में साल 1984 में फ्रांसुआ मिटेरेंड ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

France New PM Gabriel Attal : एलिजाबेथ बोर्न की ली जगह

गैब्रियल ने अपने से लगभग दोगुनी उम्र की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न की जगह ली है। उनके इस्तीफे के बाद से ही अत्तल की तासपोशी लगभग तय मानी जा रही थी। एलिजाबेथ बोर्न के इस्तीफे की वजह नए इमिग्रेशन कानून को लेकर बढ़ रहे राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस कानून का समर्थन किया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था और मंगलवार को नए पीएम के नाम का एलान कर दिया। 62 वर्षीय एलिजाबेथ बोर्न को मई 2022 में देश का पीएम नियुक्त किया गया था। वो लगभग दो साल तक इस पद पर थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वो फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं।

फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री

France New PM Gabriel Attal : कौन हैं गेब्रियल अटल ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैब्रियल अटाल इमैनुएल मैक्रॉन के खास लोगों में से एक हैं. वो उनके अच्छे दोस्त बताए जाते हैं. गैब्रियल के पिता यहूदी मूल के हैं और मां के पूर्वज ग्रीक-रूसी थे. गैब्रियल घोषित तौर पर गे हैं. वो एक फ्रेंच वकील के साथ सिविल यूनियन में रहते हैं.गैब्रियल फ्रांस के आधुनिक इतिहास में सबसे कम उम्र के शिक्षा मंत्री भी बने थे.कोविड काल के दौरान फ्रांस सरकार ने ग्रैबियल को आधिकारिक प्रवक्ता बनाया था. इसके बाद फ्रांस के घर घर में लोग उन्हें जानने लगे थे. फ्रांस के सांसद पैट्रिक विगनल का कहना है कि गैब्रियल अटाल 2017 वाले इमैनुएल मैक्रों जैसे हैं. ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि मैक्रों भी फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने थे.

 

 

high
फ्रांस के पहले Gay प्रधानमंत्री

France New PM Gabriel Attal : गेब्रियल अटल का राजनीतिक करियर

अटल जब 17 साल के थे तब सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गए। मैक्रों के करीबी सहयोगी अटल को कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी प्रवक्ता के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके बाद, उन्हें वित्त मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में 2023 में शिक्षा मंत्री का पद संभाला।
हाल के जनमत सर्वेक्षणों में वह देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं और उन्होंने रेडियो शो और संसदीय सेटिंग दोनों में एक समझदार मंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की है।डीडब्ल्यू के अनुसार, शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों द्वारा पहने जाने वाले परिधान ‘अबाया’ को फ्रांस के स्कूलों में बैन कर दिया था. इसी के बाद वो चर्चा में आए थे. वामपंथी विचारधारा से जुड़ी उनकी पृष्ठभूमि के बावजूद इस फैसले की रूढ़िवादियों ने प्रशंसा की।

France New PM Gabriel Attal : नवन‍ियुक्‍त पीएम की प्रशंसा में राष्‍ट्रपत‍ि ने शेयर की पोस्‍ट

मैक्रों ने अटल को सोशल मीड‍िया मंच ‘एक्स’ पर ल‍िखा, ‘मुझे पता है कि मैं आपकी ऊर्जा और आपकी प्रतिबद्धता पर भरोसा कर सकता हूं.’ राष्ट्रपति ने अटल को ‘2017 की भावना’ को र‍िवाइव करने का उदाहरण भी पेश क‍िया ज‍िस वक्‍त मैक्रों ने राजनीति को हिलाकर रख दिया था. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक को र‍िवाइव करने के उद्देश्य से एक व्यापार-समर्थक मंच पर फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के रूप में आश्चर्यजनक जीत हासिल की थी.

France New PM Gabriel Attal : ‘नई ज‍िम्‍मेदारी युवा लोगों में आत्मविश्वास का प्रतीक’ –

हैंडओवर समारोह के दौरान, नवन‍ियुक्‍त पीएम अटल ने कहा: ”मैं इसको पढ़ और सुन सकता हूं क‍ि गणतंत्र के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रपति इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री की नियुक्ति करते हैं. मैं इसे केवल निर्भीकता और गतिशीलता के प्रतीक के रूप में देखना चाहता हूं. इसको युवा लोगों में आत्मविश्वास के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है.”

By Jaya Rautela

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra

मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: france gay new pm, France New PM Gabriel Attal, new gay pm in france, newsnertra, newsnetra.com
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 1
डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 23, 2026
dfjkdsjdf
मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?