By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बद्रीनाथ में ठगी गैंग का पर्दाफाश! नकली मोबाइल बेचकर करते थे हजारों की ठगी | तरीका जान हैरान रह जाएंगे-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बद्रीनाथ में ठगी गैंग का पर्दाफाश! नकली मोबाइल बेचकर करते थे हजारों की ठगी | तरीका जान हैरान रह जाएंगे-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

बद्रीनाथ में ठगी गैंग का पर्दाफाश! नकली मोबाइल बेचकर करते थे हजारों की ठगी | तरीका जान हैरान रह जाएंगे-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/02 at 12:58 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
Screenshot 2025 06 02 125751
SHARE

बद्रीनाथ में ठगी गैंग का पर्दाफाश! नकली मोबाइल बेचकर करते थे हजारों की ठगी | तरीका जान हैरान रह जाएंगे-Newsnetra

बद्रीनाथ में पुलिस ने मोबाइल फोन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के सदस्य यात्रियों को नकली मोबाइल ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने मध्य प्रदेश के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से नकली मोबाइल और फर्जी बिल बरामद हुए। वे दिल्ली से सस्ते फोन खरीदकर पर्यटकों को बेचते थे। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

तीर्थनगरी बद्रीनाथ में एक बड़े मोबाइल फोन धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह में शामिल युवक यात्रा के दौरान अपनी जेब कटने , पर्स खोने सहित कई बहाने से नकली मोबाइल यात्रियों को उंचे दामों में थमा देते थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नकली मोबाइल फोन तथा फर्जी बिल बरामद किए हैं। बताया गया कि ये सभी यात्रा पर आने के दौरान धाम में लोगों को अपनी मजबूरी बताकर नकली या छेड़छाड़ किए हुए मोबाइल फोन ऊंचे दामों में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपितों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

बताया गया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से ही लोगों को नकली मोबाइल बेचकर ठगने के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन पुलिस इस गिरोह को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी।

इसी दौरान मामला तब सामने आया जब माणा बद्रीनाथ निवासी शशांक बिष्ट ने थाना बद्रीनाथ में एक लिखित तहरीर देकर बताया कि 27 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी मजबूरी बताते हुए एक ओप्पो मोबाइल फोन 11 हजार में बेचा था और इसका बिल भी दिया था। अगले दिन, फोन चलाने में दिक्कत होने पर जब फोन चेक किया गया, तो पाया गया कि फोन का आईएमईआई नंबर और कंपनी फोन पर अंकित जानकारी से अलग थी। इससे साफ था कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई थी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु बनकर जेब काटने , टप्पेबाजी कर लाखों का यात्रियों पर चूना लगाने के मामलों में बाहरी गिरोह शामिल होने के बाद गिरफ्तारी से पुलिस चौक्कनी थी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष बद्रीनाथ नवनीत भंडारी को ने तत्काल इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा , बताया गया कि पुलिस सक्रिय जांच और खोजबीन करने के दौरान धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह के छ: सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।

बताया गया कि आरोपित आईएसबीटी क्षेत्र में घूम कर यात्रियों को अपने जाल में फंसा रहे थे।पकड़े गए आरोपितों में जय सिंह पंवार पुत्र पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष), आकाश पंवार पुत्र सावन पंवार (उम्र 24 वर्ष), करन पंवार पुत्र रमेश पंवार (उम्र 31 वर्ष), सनी पंवार पुत्र कैलाश पंवार (उम्र 34 वर्ष),विकास पंवार पुत्र सावन पंवार (उम्र 22 वर्ष), रामू मोहन पुत्र मोहन (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई। ये सभी आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बोर गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस ने मौके पर 14 नकली मोबाइल फोन और फर्जी बिल बरामद किए हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में फेरी वालों से अलग-अलग कंपनियों के पुराने या कम गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन बहुत सस्ते दामों में खरीदते थे। इसके बाद, वे इन फोनों के फर्जी बिल बनाते थे, जिन पर ज्यादा कीमत अंकित करते थे।

फिर वे दूर-दराज के क्षेत्रों, खासकर धार्मिक स्थलों या पर्यटन स्थलों पर जाकर लोगों को अपनी झूठी मजबूरी बताते थे, जैसे कि उनकी जेब कट गई है, पर्स खो गया है, या साथी बिछड़ गए हैं। इस बहाने वे लोगों से कम दामों में (वास्तविक बिल के सापेक्ष, लेकिन खरीद मूल्य से अधिक) इन फोनों को बेच देते थे। इस तरह वे लोगों को चूना लगाकर काफी मुनाफा कमाते थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बद्रीनाथ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय इस ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इन आरोपितों के अन्य ठगी के मामलों में शामिल होने के संबंध में भी जांच की जा रही है। आम जनता से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति से मजबूरी का बहाना बताकर या किसी भी तरह की आकर्षक पेशकश पर कोई सामान न खरीदें और सतर्क रहें।

 

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में बढ़ेगी सूखी ठंड, पहाड़ों से मैदान तक छाएगा कोहरा-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 28 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra

उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra

उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: #बद्रीनाथ #ठगी #MobileScam #TouristAlert #UttarakhandNews #CharDhamYatra, badrinath dham news, badrinath mobile scam, badrinath temple fraud, badrinath tourist alert, cyber fraud uttarakhand, delhi to badrinath journey fraud, fake mobile sellers busted, Fraud gang exposed in Badrinath! They used to cheat people of thousands by selling fake mobiles. You will be surprised to know the method, fraud in char dham yatra, gaffar market mobile fraud, newsnetra, tourist fraud india, uttarakhand news, उत्तराखंड ठगी न्यूज, नकली बिल मोबाइल, फर्जी मोबाइल बेचने वाले, बद्रीनाथ ठगी, बद्रीनाथ नकली मोबाइल, बद्रीनाथ यात्रा ठगी, मोबाइल ठगी गिरोह
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 7
उत्तराखंड में बढ़ेगी सूखी ठंड, पहाड़ों से मैदान तक छाएगा कोहरा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
Aaj ka Rashifal 28 November 2026
Aaj ka Rashifal 28 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 24 3
थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 23 4
उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 22 4
उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 21 4
धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?