राजकीय चिकित्सालय जसपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों को किया गया सम्मानित-Newsnetra
जसपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ काशीपुर के तत्वावधान में राजकीय चिकित्सालय जसपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित किया गया





कार्यक्रम में राजकीय चिकित्सालय जसपुर के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत सहित सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने चिकित्सकों के समर्पण और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ काशीपुर एवं सिद्धबली हॉस्पिटल काशीपुर के निदेशक डॉ. पुनीत बंसल के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. हरविंदर बाजपुर एवं डॉ. कुलदीप गदरपुर, प्रदेश सह संयोजक डॉ. सुदेश विश्नोई जसपुर तथा जिला प्रभारी डॉ. संदीप गौड़ हल्द्वानी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना है। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की भी सराहना की गई।





