By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Graphic Era Convocation: नितिन गडकरी को डॉक्टरेट सम्मान, युवाओं को दी सफलता की प्रेरणा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Graphic Era Convocation: नितिन गडकरी को डॉक्टरेट सम्मान, युवाओं को दी सफलता की प्रेरणा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीशिक्षा

Graphic Era Convocation: नितिन गडकरी को डॉक्टरेट सम्मान, युवाओं को दी सफलता की प्रेरणा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/03 at 9:37 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
503860057 1014807557488942 6635818120399141558 n
SHARE
Graphic Era Convocation: नितिन गडकरी को डॉक्टरेट सम्मान, युवाओं को दी सफलता की प्रेरणा-Newsnetra
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां और डिग्रियां प्रदान की गई।
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को भी ‘‘डॉक्टरेट ऑफ साइंस’’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
श्री नितिन गडकरी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और संकल्प का प्रमाण है। यह डिग्री शैक्षणिक उपाधि के साथ एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास विश्व में सबसे ज्यादा युवा, प्रतिभावान और कौशल से परिपूर्ण मानव संसाधन है। विदेशों में हमारी युवा प्रतिभाओं का बोलबाला है। यह प्रतिभाशाली युवा हमारे देश के लिए वेल्थ क्रिएटर भी हैं, लिहाजा हमारी धारणा नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाली होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ब्रिज, टनल, सड़क, हाइवे जैसे निर्माण के क्षेत्र में बीते सालों में कई कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, निरंतर ग्रीन एनर्जी पर कार्य कर रही है। हाइड्रोजन गैस हमारे भविष्य का ईंधन है। ऑर्गेनिक म्युनिसिपल वेस्ट से हाइड्रोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जो बहुत सस्ता विकल्प है। उन्होंने कहा वो स्वयं हाइड्रोजन गैस पर चलने वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।
503759009 1014807594155605 3532497827298123943 n 503674536 1014807507488947 4482358935237578588 n 503606296 1014807107488987 1900891311641144102 n 503980635 1014807040822327 3111874216140735907 n
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, युवाओं, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप का देश है। दुनिया की टॉप कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ हैं, यह भारत की शक्ति और प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर भी कार्य करना होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। उन्होंने कहा कि श्री गडकरी के नेतृत्व में देशभर में तेजी से विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और सड़कों का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करें।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही है। नई शिक्षा नीति को लागू कर प्रदेश के विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में साइंस सेंटर का निर्माण कर साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का विजन युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाना है। स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। जिसके फलस्वरुप इन 3 वर्षों में राज्य में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ग्राफिक एरा के अध्यक्ष प्रो. कमल घनसाला, कुलाधिपति एवं सदस्य नीति आयोग डॉ. वी. के. सारस्वत, कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 30 यात्रियों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित-Newsnetra

नगर निगम की जमीन ई-कार्ट के लिए मुफ्त देने पर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त का किया घेराव-Newsnetra

उत्तराखंड: 7 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन, सड़क और मोबाइल नेटवर्क को तरस रहा चकराता का उदांवा गांव!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Graphic Era Convocation, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स उत्तराखंड, उच्च शिक्षा उत्तराखंड, उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून, गडकरी की ग्रीन रोड नीति, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह, ग्रीन एनर्जी भारत, डॉक्टरेट ऑफ साइंस सम्मान, देहरादून ट्रैफिक समाधान योजना, देहरादून में एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट, देहरादून साइंस सेंटर, नई शिक्षा नीति उत्तराखंड, नितिन गडकरी ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह, पुष्कर सिंह धामी का भाषण, भारत के युवा उद्यमी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से Char Dham Yatra व्यवस्थाओं के संबंध में की समीक्षा-Newsnetra, युवाओं के लिए स्टार्टअप प्रेरणा, शिक्षा में नवाचार उत्तराखंड, सरकारी नौकरियां उत्तराखंड 2024, हाइड्रोजन फ्यूल गाड़ी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 14
होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ राजनीती October 21, 2026
feature image 13
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 12
कोटद्वार से पौड़ी जा रही बस खाई में गिरी, 30 यात्रियों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 21, 2026
feature image 11
नगर निगम की जमीन ई-कार्ट के लिए मुफ्त देने पर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त का किया घेराव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 10
उत्तराखंड: 7 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन, सड़क और मोबाइल नेटवर्क को तरस रहा चकराता का उदांवा गांव!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 21, 2026
23
श्री श्री 108 महंत रविंदर पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रजेश शुक्ला एवं सनातन भक्ति ग्रुप द्वारा भव्य महानवमी भजन संध्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 21, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?