By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तरकाशी आपदा में स्वास्थ्य विभाग की तेज़ कार्रवाई – हर प्रभावित को मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तरकाशी आपदा में स्वास्थ्य विभाग की तेज़ कार्रवाई – हर प्रभावित को मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

उत्तरकाशी आपदा में स्वास्थ्य विभाग की तेज़ कार्रवाई – हर प्रभावित को मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/08 at 9:02 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1754666723050
SHARE

उत्तरकाशी आपदा में स्वास्थ्य विभाग की तेज़ कार्रवाई – हर प्रभावित को मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा-Newsnetra

उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड की टीमें तेजी से राहत और चिकित्सा सेवा कार्यों में जुट गई हैं। प्रभावितों को प्राथमिक उपचार से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता तक हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। विभाग की टीमें धराली से लेकर गंगोत्री और चिन्यालीसौड़ तक हर जगह तैनात हैं और बिना रुके राहत कार्यों में लगी हुई है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हेली सेवा के माध्यम से धराली से रेस्क्यू कर 128 यात्रियों को मातली लाया गया। यहाँ तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों का परीक्षण किया, जिनमें से 25 लोगों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पाई गई और उन्हें मौके पर ही उपचार प्रदान किया गया। एक गंभीर मरीज को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है।

fb img 1754666720764885638706994575586
fb img 17546667230504399335846722467331
fb img 17546667249416000396091849890408
fb img 1754666727200290914003788716821



वहीं दूसरी ओर, चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर पहुंचे 76 यात्रियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। सभी यात्री स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। चिकित्सकों ने सतर्कता से सभी की स्क्रिनिंग की और आवश्यक परामर्श दिए।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में वर्तमान में 09 मरीज भर्ती हैं। इन सभी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। मरीजों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि धराली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मेघना असवाल के नेतृत्व में टीम तैनात है। इसके अलावा टीम में डॉ मोहन डोगरा, डॉ कुलवीर सिंह राणा, निश्चेतक डा. संजीव कटारिया, जनरल सर्जन डा. परमार्थ जोशी, निश्चेतक डा. एम एस कौशिक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. शिवम् पाठक और मनोरोग विशेषज्ञ डा. रोहित गोदिवाल शामिल हैं। इसके अलावा गंगोत्री, गंगनानी, भटवाड़ी, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, मातली, चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी आपदा प्रभावित को जरूरी इलाज समय से मिल सके। धराली क्षेत्र से नेटवर्क बाधा के कारण डेटा नहीं मिल पाया है। फिर भी, स्वास्थ्य विभाग की टीम वहाँ लगातार सक्रिय है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर, एम्बुलेंस और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक रेस्क्यू यात्री की स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यक उपचार तत्काल दिया जा रहा है।आपदा राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की समुचित व्यवस्था की है। गंगोत्री, हर्षिल, भटवाड़ी, मातली और चिन्यालीसौड़ जैसे प्रमुख राहत केंद्रों में चिकित्साधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ एम्बुलेंस सेवाएं, जीवनरक्षक दवाएं और मेडिकल किट्स उपलब्ध कराई गई हैं। हर्षिल में 9 चिकित्साधिकारी और 3 एम्बुलेंस के साथ 20 मेडिकल किट्स की व्यवस्था की गई है, जबकि मातली में 5 चिकित्साधिकारी और 14 चिकित्सा कर्मी 8 एम्बुलेंस व पर्याप्त उपकरण उपलब्ध हैं। इसी प्रकार चिन्यालीसौड़, गंगोत्री और भटवाड़ी में भी जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य टीमों की तैनाती कर हर स्तर पर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्य नोडल अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी ने बताया कि आपदा राहत कार्यों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई हैंः। धराली टीम में डॉ. मेघना असवाल (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. मोहन डोगरा, डॉ. कुलवीर सिंह राणा,डॉ. संजीव कटारिया (निश्चेतक),डॉ. परमार्थ जोशी (जनरल सर्जन), डॉ. एम. एस. कौशिक (निश्चेतक), डॉ. शिवम् पाठक (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. रोहित गोदिवाल (मनोरोग विशेषज्ञ) शामिल हैं।
मातली  में डॉ आर.एस. बिष्ट, डॉ. रमेश कुंवर ( डिप्टी सीएमओ हरिद्वार), डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, गंगोत्री में  डॉ. दीपक रावत, डॉ. पीयूष राणा, गंगनानी में डॉ. राहुल लाल, डॉ. विशाल सिंह, भटवाड़ी  में डॉ. वेदप्रकाश, चिन्यालीसौड़ में डॉ. विनोद कुकरेती तैनात हैं।

जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में
डॉ. आलोक जैन (ईएनटी), डॉ. के एस भंडारी (अस्थिरोग विशेषज्ञ), डॉ. एच एस सलूजा (जनरल सर्जन), डॉ. यशपाल तोमर (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. अरविंद राणा (अस्थिरोग विशेषज्ञ),डॉ. अभिषेक नौटियाल (निश्चेतक) को तैनात किया गया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तरकाशी आपदा में स्वास्थ्य विभाग की तेज़ कार्रवाई, हर प्रभावित को मिल रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 4 1
पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ स्पोर्ट न्यूज October 12, 2026
Untitled design 18
उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 15
हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?