स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का अचानक जिला अस्पताल निरीक्षण, गंदगी देख भड़के-Newsnetra
अचानक से जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सफाई व्यवस्था पर पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल के सीएमएम को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री के अस्पताल में पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सोमवार को एक निजी कार्यक्रम के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री को देखकर कर्मचारियों और डाॅक्टरों के होश उड़ गए। मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। अस्पताल की गंदी वॉशबेसिन को देखकर मंत्री भड़क गए।
उन्होंने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को मौके पर तलब कर लिया। साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर मंत्री ने प्रमुख चिकित्साधीक्षक आरवी सिंह की जमकर क्लास लेनी शुरू कर दी। कहा कि यह अस्पताल कम कूड़ाघर ज्यादा लग रहा है। आपको सफाई करने में क्या समस्या है। अस्पताल को मजाक बना कर रखा है।





