By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/02/15 at 10:13 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20260215 WA0040
SHARE

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई-Newsnetra

*भारत सरकार द्वारा दिनांकः 13.02.2026 को भारत वर्ष के विभिन्न राज्यो के परीक्षा केन्द्रो पर SSC (कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा आयोजित करायी जा रही मल्टी टॉस्किंग (Non-Technical) Staff & हवलदार Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC), Central Bureau of Narcotics (CBN) भर्ती परीक्षा-2025 में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से नकल कराने का किया पर्दाफास

अभ्यर्थियों को धोखा देने की नियत से उन्हें गुमराह कर परीक्षा में पास करवाने का प्रलोभन देने वाले हाईटेक गिरोह का राज्य एसटीएफ ने किया भण्डाफोड।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

परीक्षा में नकल करा रहे 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर प्रत्येक अभ्यर्थियो से की थी 10 लाख रू0 की मांग।*

* *उत्तराखण्ड एसटीएफ. द्वारा आवश्यक उपकरण कब्जे में लेने के उपरान्त परीक्षा केन्द्र किया गया सील

IMG 20260215 WA0042 IMG 20260215 WA0043

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये स्पष्ट निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ के द्वारा उत्तराखंड पुलिस का पदभार संभालते ही इस प्रकार के संगठित गिरोह विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए गए थे जिसके अंतर्गत परीक्षाओं में नकल कराने वाले सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुक्रम में एस0टी0एफ द्वारा भी लगातार इनपुट विकसित कर सतत कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे थे ।
इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित SSC (कर्मचारी चयन आयोग) मल्टी टॉस्किंग भर्ती परीक्षा-2025 की परीक्षा भारत वर्ष के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जा रही थी, परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने तथा उनके द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लिए जाने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। जिसमें एस.टी.एफ. उत्तरप्रदेश व एस.टी.एफ. उत्तराखण्ड को उक्त परीक्षा में कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से उन्हें परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देकर मोटी धनराशि की मांग किये जाने तथा एक परीक्षा केन्द्र मे नकल कराये जाने का इनपुट प्राप्त हुये, प्राप्त इनपुट पर पुलिस महानिरीक्षक, एस.टी.एफ. डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ श्री आर0बी0 चमोला के निकट पर्यवेक्षण एसटीएफ की टीम द्वारा दिनांकः 13.02.2026 को उत्तराखण्ड एस.टी.एफ. व उत्तरप्रदेश एस.टी.एफ. की संयुक्त कार्यवाही के दौरान परीक्षा केन्द्र महादेव डिजिटल जोन, एम.के.पी इण्टर कालेज देहरादून में प्राप्त इनपुट के आधार पर दबिश दी गयी तो परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस रूम में एक कोने पर एक अण्डर ग्राउण्ट चेम्बर (गड्ढा) 24*24 इंच का बनाकर उसमें 02 लेपटॉप मय राउटर के स्वचालित अवस्था में मिले, जिनको रिमोटली चलाया जा रहा था। उक्त दोनों लैपटाप के माध्यम से परीक्षा में प्रश्न पत्रों को हल करने में मदद की जा रही थी। एस.टी.एफ. टीम द्वारा तकनीकी व फॉरेन्सिंक उपकरणों का प्रयोग करते हुए उक्त सिस्टम में कब्जे में लेकर सील किया गया तथा उक्त अवैध गतिविधि में संलिप्त 02 व्यक्ति 1. नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़ निवासी भाटपार रानी देवरिया, उ.प्र. हाल निवासी नागलोई दिल्ली व 2. भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली देहरादून पर मु.अ.स. 58/2026 अन्तर्गत धारा 11(1), 11(2), 12(2), 12(3) उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 व धारा 318(2), 61, 111(3)(4) बीएनएस एवं धारा 66 आईटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के पुलिस अधिकारी द्वारा की जायेगी।

अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्तों द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थी से 10 लाख रूपये की मांग की जाती थी और अत्याधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर उनके कम्प्यूटर को रिमोटली एक्सेस लेकर उनका प्रश्नपत्र हल किया जाता था । सह अभियुक्तगणों की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी है उनके द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश व छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

*गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम पता-*
1. नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़ निवासी भाटपार रानी देवरिया, उ.प्र. हाल निवासी नागलोई दिल्ली ।
2. भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून ।
*बरामदगी का विवरणः-* –
02 Dell Laptop, 01 Ethernet Connector adaptor Zebronics (USB 2 Ehernet cable) 02 Ethernet cable cat-06 with USB Connector, 01 Digisol router with charger, PNT Cable connecting box, 04 mobile phone

एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड टीम-
क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश चन्द्र पंत – टीम प्रभारी
1. निरीक्षक नन्दकिशोर भट्ट 2. उ0नि0 राजेश ध्यानी
2. हे.का. सुधीर केसला 4. हे0का0 रामचन्द्र
5. कान्स. अनिल कुमार 6. कान्स. कादर खान

एस.टी.एफ. उत्तरप्रदेश टीम
1. उ.नि. जयवीर सिंह 2. हे.का. रकम सिंह
3. हे.का. प्रदीप धनकड़ 4. का. रोमिश तोमर

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान! मुख्यमंत्री धामी ने किया नए पुलिस ध्वज, लोगो और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण-Newsnetra

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला पहुंचे जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर का था प्रस्तावित कार्यक्रम-Newsnetra

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 साल की सेवा का सफर पूरा, रईस अहमद को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई-Newsnetra

उत्तराखंड हेली हादसे के बाद बड़ा फैसला! अब चारधाम हेली सेवा में पायलट के साथ होगा को-पायलट, 2 नवंबर से नए नियम लागू-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7 4
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान! मुख्यमंत्री धामी ने किया नए पुलिस ध्वज, लोगो और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 6 6
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला पहुंचे जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 31, 2026
feature image 5 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर का था प्रस्तावित कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
feature image 4 7
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 साल की सेवा का सफर पूरा, रईस अहमद को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 3 6
उत्तराखंड हेली हादसे के बाद बड़ा फैसला! अब चारधाम हेली सेवा में पायलट के साथ होगा को-पायलट, 2 नवंबर से नए नियम लागू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 31, 2026
feature image 2 5
रेखा आर्या प्रकरण में बड़ा खुलासा! गिरधारी लाल साहू का भतीजा भी जांच के रडार पर, बरेली जेल तक पहुंचेगी SIT ?-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?