अपनी प्रकृति पहचानें, उसी के अनुसार करें भोजन | स्वस्थ जीवन का आयुर्वेदिक मंत्र: डॉ. मनीष सेमवाल- Newsnetra
अपनी प्रकृति को पहचानें एवं उसके अनुसार भोजन करें
आयुर्वेद में स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र
आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक प्रकृति अलग होती है। किसी व्यक्ति के लिए लाभदायक भोजन दूसरे व्यक्ति के लिए उतना अनुकूल नहीं हो सकता। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपनी प्रकृति को पहचानना और उसके अनुसार आहार लेना आवश्यक है।
आयुर्वेद में प्रकृति मुख्यतः तीन प्रकार की मानी गई है:
1. वात प्रकृति: ऐसे व्यक्तियों को गर्म, ताजा, पौष्टिक एवं स्निग्ध भोजन लेना चाहिए। अत्यधिक ठंडे, सूखे एवं बासी भोजन से बचना चाहिए।
2. पित्त प्रकृति: ऐसे व्यक्तियों के लिए ठंडक प्रदान करने वाले एवं कम मसालेदार भोजन जैसे लौकी, खीरा, आंवला एवं अनार उपयोगी माने जाते हैं। अत्यधिक मिर्च-मसाले एवं खट्टे भोजन से बचना चाहिए।
3. कफ प्रकृति: ऐसे व्यक्तियों को हल्का, सुपाच्य एवं कम तैलीय भोजन लेना चाहिए। अत्यधिक मीठे, तले हुए एवं भारी भोजन से बचना चाहिए।
याद रखें
स्वस्थ रहने का अर्थ केवल पौष्टिक भोजन करना नहीं, बल्कि अपनी प्रकृति, पाचन शक्ति, ऋतु एवं शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार भोजन करना भी है।
अपनी प्रकृति पहचानें, सही आहार अपनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
चैतन्य आयुर्वेद एवं पंचकर्म केंद्र
योग नगरी ऋषिकेश, उत्तराखंड







