By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सुई अडानी को चुभाओ दर्द भाजपाइयों को उठता है,ये रिश्ता क्या कहलाता है: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सुई अडानी को चुभाओ दर्द भाजपाइयों को उठता है,ये रिश्ता क्या कहलाता है: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

सुई अडानी को चुभाओ दर्द भाजपाइयों को उठता है,ये रिश्ता क्या कहलाता है: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/12/19 at 9:01 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20241219 20593565
SHARE

सुई अडानी को चुभाओ दर्द भाजपाइयों को उठता है,ये रिश्ता क्या कहलाता है: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

गौतम अडानी व सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर दिए गए उत्तराखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी के बयान का पलटवार करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि आखिर क्या बात है की आरोप गौतम अडानी पर लगाए जा रहे हैं और दर्द भाजपाइयों को उठ रहा है? दसौनी ने कहा कि गौतम अडानी की वजह से देश की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा है, विदेशी धरती पर देश के सम्मान को ठेस पहुंची है। गौतम अडानी का आज देश के लगभग सभी कारोबार पर एकाधिकार है चाहे वह कृषि हो ,खाद्यान्न हो ,सीमेंट हो या रिन्यूएबल एनर्जी का क्षेत्र हो ?बंदरगाह हों या हवाई अड्डे सभी गौतम अडानी और उसके सहयोगियों के  हवाले कर दिए गए हैं।
अमेरिका ने अडानी के खिलाफ वारंट जारी करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका में ठेका प्राप्त करने के लिए उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों और नेताओं को 2200 करोड़ की घूस खिलाई है, उसके ऊपर अमेरिकी न्याय विभाग ने जालसाजी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दसौनी ने कहा कि हैरत की बात यह है कि आरोप अदानी पर लग रहे हैं और उन आरोपों का बचाव भाजपा के प्रवक्ता कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यदि अडानी की जांच होगी तो उसके तार किसके साथ जुड़ेंगे ।ऐसे में भाजपाई सफेदपोशों के गिरेबान तक भी उसकी आंच पहुंचना निश्चित है।
दसौनी ने कहा कि 2014 से पहले जो गौतम अडानी विश्व के अमीर आदमियों की सूची में 609 नंबर के पायदान पर था वह आज की तारीख में भाजपा के संरक्षण में विश्व का दूसरे नंबर का अमीर आदमी कैसे बन गया? गरिमा ने कहा कि भाजपा राज में अमीर और अमीर होता चला जा रहा है गरीब और गरीब क्योंकि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजी पतियों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। गरिमा ने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी देश के हर व्यापारी के बचाव में इसी तरह प्रेस विज्ञप्तियां जारी करते हैं जैसे दिल्ली से देहरादून तक गौतम अडानी के बचाव में कर रहे हैं? गरिमा ने कहा कि गौतम अडानी पर यह पहली बार नहीं है कि गंभीर आरोप लगे हो परंतु केंद्र में बैठी सरकार गौतम अडानी के ऊपर किसी भी मामले में कोई जांच नहीं करती इसी वजह से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल होने के नाते सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा और बीते रोज हर प्रदेश में कांग्रेस  सड़कों पर उतरी और गौतम अडानी के खिलाफ देश के आत्म सम्मान को चोट पहुंचाने और कोयला खरीद मामले में भ्रष्टाचार करने पर जांच बैठाने की मांग को लेकर राजभवन  घेराव किया गया। दसोनी ने कहा कि भाजपा मीडिया प्रभारी का बयान बताता है कि आखिर गौतम अडानी के साथ भाजपा का क्या रिश्ता है और वह अदानी को बचाने के लिए किस हद तक जा सकते है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra

सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra

उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, गरिमा मेहरा दसौनी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, सुई अडानी को चुभाओ दर्द भाजपाइयों को उठता है
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 15
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 14
सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 7, 2026
feature image 16
उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 7 4
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 7, 2026
feature image 6 4
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?