By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 25 साल में उत्तराखंड की धरती पर खड़े हुए 80 हजार उद्योग, विकास की नई इबारत लिखी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 25 साल में उत्तराखंड की धरती पर खड़े हुए 80 हजार उद्योग, विकास की नई इबारत लिखी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

25 साल में उत्तराखंड की धरती पर खड़े हुए 80 हजार उद्योग, विकास की नई इबारत लिखी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/26 at 7:52 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
chamoli uttarakhand 65d1d77c809b674c0a626624159872bb
SHARE

25 साल में उत्तराखंड की धरती पर खड़े हुए 80 हजार उद्योग, विकास की नई इबारत लिखी-Newsnetra

25 साल में उत्तराखंड की जमीन पर पड़ी 80 हजार उद्योगों की बुनियाद पड़ी। 2003 से प्रदेश में औद्योगिक विकास को रफ्तार मिली। उद्योगों में 25 प्रतिशत पूंजी निवेश बढ़ा

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर नौ नवंबर को रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। इन 25 साल में राज्य ने तेजी से औद्योगिक विकास किया है। राज्य की जमीन पर 80 हजार नए उद्योगों की बुनियाद पड़ी। इससे पूंजी निवेश में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी होने के साथ ही 10 गुना रोजगार भी बढ़ा है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

राज्य गठन से पहले उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश के नाम पर नाम मात्र के बड़े उद्योग स्थापित थे। वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) की संख्या भी 14163 थी। इन उद्योगों में कुल 700 करोड़ का पूंजी निवेश और 38,500 लोगों को रोजगार मिला था। नवोदित राज्य उत्तराखंड ने बाल्य काल से ही औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी। वर्ष 2003 में विशेष औद्योगिक पैकेज की सौगात मिलने का उत्तराखंड का पूरा लाभ उठाया।

17 हजार करोड़ का निवेश हुआ
राज्य गठन के तीन साल में उत्तराखंड ने औद्योगिक विकास में रफ्तार पकड़ी और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश का डेस्टिनेशन के रूप में उभरा। वर्तमान में राज्य की जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र का एक तिहाई योगदान है। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में 80 हजार एमएसएमई उद्योग स्थापित हुए। इनमें 17 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। चार लाख से अधिक लोगों को उद्योगों में रोजगार मिला है। राज्य को औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने में पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी का विशेष योगदान रहा।

2002 में ही राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) की स्थापना कर उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए। वर्तमान में सिडकुल के अधीन सात औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेश को आसान बनाने के साथ निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए औद्योगिक नीतियों के संशोधन कर 30 नई नीतियों को लागू किया।
अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ लोगों को रोजगार मिला

औद्योगिक विकास से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश सरकार आर्थिकी व पारिस्थितिकीय समन्वय से औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है। राज्य के भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप व अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड आए। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -विनय शंकर पांडेय, सचिव उद्योग

राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड ने औद्योगिक क्रांति की शुरूआत की। अलग राज्य बनने से पहले उत्तराखंड औद्योगिक निवेश के रूप में नहीं जाना था। लेकिन 25 साल में राज्य निवेश का डेस्टिनेशन बना है। विनिर्माण क्षेत्र की राज्य के जीडीपी में एक तिहाई योगदान है। जो देश के अन्य विकसित राज्यों के बराबर है। राज्य को आईटी व आधुनिक तकनीक वाले उद्योग को बढ़ावा देना चाहिए। -सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग

-राज्य गठन से पहले- कुल उद्योग 14192, निवेश 700 करोड, रोजगार 38,500

-राज्य गठन के बाद- कुल उद्योग 75,500, निवेश 46 हजार करोड़, रोजगार 4.86 लाख

उद्योगों के लिए नई जमीन कर रही सरकार तैयार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से प्रदेश सरकार ने 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ एमओयू किए थे। इसमें एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है। अब सरकार उद्योगों के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर जमीन तैयार कर रही है। पहली बार सरकार ने निजी औद्योगिक क्षेत्र नीति लागू कर निजी बिल्डरों को भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित में प्रोत्साहित किया है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 25 साल में उत्तराखंड की धरती पर खड़े हुए 80 हजार उद्योग, newsnetra, विकास की नई इबारत लिखी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?