By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/01 at 8:54 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250301 WA0080
SHARE

उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ-Newsnetra

योग महोत्सव योग साधकों को एक मंच देने का काम करता है, योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने भी योग के महत्व को स्वीकार किया है आज पूरे देश व दुनिया के लोग योग विधा के कारण शारीरिक स्वस्थता की ओर आकर्षित हो रहे है।

उक्त विचार अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वन एवं तकनिकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ऋषि-मुनियों की तपस्थली ही नहीं वरन पर्यटन का सबसे बड़ा गंतव्य स्थल भी है यह भूमि योग की जननी है और साहसिक व धार्मिक पर्यटन की अनेकों सम्भावनाएं समेटे हुए है। इसी भूमि से महर्षि महेश योगी व स्वामी राम ने योग को विज्ञान से जोड़ा था। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए ग्लोबल वार्मिंग सबसे बड़ी चुनौती है अगर गंगा सूख गयी तो समझो भारत की आत्मा ही सूख जाएगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस अवसर पर बोलते हुए परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिंदानन्द मुनि ने कहा कि कोविड के दौरान लोग योग के महत्व को समझ गये थे, जो काम दवाईयां नहीं कर पाई वह योग और प्रणायाम ने कर दिखाया। हम योग व योगिक लाईफ से स्वयं को बदल सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि स्वर्गाश्रम, तपोवन व मुनि कि रेती तीन जनपदो की त्रिवेणी है इन तीन जगहों पर जितने योगा सैन्टर हैं उतने दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि योग सबके साथ खड़े होने का संकल्प है।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा० चिन्मय पाण्डया ने कहा कि योग भारतीय ज्ञान-विज्ञान का सर्वोच्च शिखर है जिसको छूने से हम अपनी सम्भावनाओं के द्वार खोलते हैं। योग का असली पथ हमारी चित्त वृत्तियों का निरोध करना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान-विज्ञान कि धाराएं प्राचीन काल से इसी देवभूमि से बही हैं ज्ञान की यह धारा ईश्वरीय चेतना में एकाकार होने के लिए निकलती है। डा० भानू दुग्गल कार्डियोलोजिस्ट ऐम्स ऋषिकेश ने कहा कि योग पूरी तरह से एक जीवन पद्धति का नाम है भारत में जंक फूड के कारण हृदय रोग व किडनी के रोग तेजी से फैल रहे हैं इन रोगों के मरीज भारत में अन्य देशों की तुलना में सर्वाधिक हैं। जंक फूड के खतरे को भांपते हुए अमेरिका ने जंक फूड को प्रतिबंधित कर दिया है उन्होंने कम उम्र के बच्चों में हार्ट अटैक होने के पीछे जंक फूड को ही प्रमुख कारण माना है।

इस अवसर ग्रैण्ड मास्टर अक्षर ने कहा कि योग व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदलने की सामर्थ्य रखता है। योगी के शरीर, मन व आत्मा में विशेष ऊर्जा होती है उसकी सुगन्ध भी पुष्पों की तरह महकती रहती है।

इस मौके पर अपर सचिव पर्यटन श्री अभिषेक रोहिला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 01 मार्च से 07 मार्च, 2025 तक गंगा जी के पवित्र तट पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवधि में देश-विदेश से आये सुविख्यात योगाचार्यों द्वारा योग प्रतिभागियों व योग साधकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां व आध्यात्मिक संतो द्वारा प्रवचन भी दिये जाएंगे।

समारोह की समाप्ति पर निगम के प्रबंध निदेशक श्री विशाल मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगीनी उषा माता, स्वामीनारायण आश्रम के श्री सुनील भगत जी, नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, नगर पलिका तपोवन की अध्यक्ष श्रीमती विनीता बिष्ट, नगर पालिका स्वर्गाश्रम की अध्यक्ष श्रीमती बिंदिया अग्रवाल, ग०म०वि०नि० की महाप्रबंधक प्रशासन श्रीमती विप्रा त्रिवेदी मंच पर उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में ग०म०वि०नि० के महाप्रबंधक पर्यटन श्री दयानन्द सरस्वती, सहायक प्रधान प्रबंधक श्री एस.पी.एस. रावत, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक श्री विश्वनाथ बेंजवाल, श्री रघुवीर सिंह राणा, श्री आर.पी. ढौंडियाल, श्री दीपक रावत, श्री गिरवीर सिंह रावत, श्री मेहरबार सिंह रांगड़, श्री आशुतोष नेगी समेत अनेक अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra

धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra

आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra

उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव – 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 31
यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश सामाजिक हेल्थ October 13, 2026
Untitled design 30
धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 29
आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 28
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 27
उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 13, 2026
Untitled design 11 7
टिहरी: राजकीय महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं को सिखाए गए जूडो से आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?