By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानिए
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > आज का राशिफल > सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानिए
आज का राशिफल

सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानिए

News Netra
Last updated: 2023/11/13 at 4:44 AM
News Netra
Share
8 Min Read
WhatsApp Image 2023 07 27 at 9.14.34 PM
SHARE

आचार्य जगदीश प्रसाद उनियाल- Aaj Ka Rashifal : 

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक समस्याओं को धैर्य रखकर सुलझाना होगा और यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं, इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। आप दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएगा, लेकिन आप अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, क्योंकि अधिकारी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ काम जो लंबे समय से रुके हुए थे, आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग करनी होगी।

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको समस्या होगीष आप संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में थोड़े लाभ पर ध्यान नहीं देंगे।

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कला- कौशल पर आपका पूरा जोर रहेगा। जो लोग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि वाहन को खरीदने के आपकी इच्छा भी पूरी होगी। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान को संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देगे, लेकिन कामकाज में आप किसी को साझेदार ना बनाएं। विधि मामले संवारेंगे। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

तुला राशिः
आज का दिन आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रक्त संबंध रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई बहनों से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा में भी दिन का काफी समय लगाएंगे।

धनु राशिः
आज के दिन आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप अपनी अच्छे सोच का लाभ उठाएंगे। आवश्यक कामों में धैर्य से आगे बढ़े। कामकाज में आपकी सोच अच्छी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सम्मान करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने नजर आएंगे। जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।

मकर राशिः
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है और किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी ठगी की बातों में आकर अपना नुकसान करा सकते हैं। घर परिवार में आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उसकी सलाह पर अमल आवश्यक करें।

कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आप सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी अपने बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।

मीन राशिः
आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग में आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और आप अपने जरूरी मामलों में निसंकोच आगे बढे़ं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 24 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Today's Horoscope
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 4
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन सामाजिक October 26, 2026
feature image 3 3
मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 26, 2026
feature image 11 1
आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026
Aaj ka Rashifal 26 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 10 2
‘मन की बात’ में छाई उत्तराखंड की हेंवल नदी, PM मोदी ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 9 1
उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप; अंकिता केस से भी जुड़ा है विवाद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?