By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानिए
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > आज का राशिफल > सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानिए
आज का राशिफल

सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानिए

News Netra
Last updated: 2023/11/30 at 3:53 AM
News Netra
Share
8 Min Read
WhatsApp Image 2023 07 27 at 9.14.34 PM
SHARE

आचार्य जगदीश प्रसाद उनियाल- Aaj Ka Rashifal : 

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में दिन लाभदायक रहेगा। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई कानूनी मामला लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आ सकती है, जिसके बाद आप दोनों के बीच वाद विवाद पनप सकता है।

वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप अपने कामों में सोच विचारकर आगे बढ़ें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। कोई काम आपका यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में बदलाव लाने के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हे किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको देश-विदेश के ऐसे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान रखें ताकि आप भविष्य को संचय करने में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य रहेंगे। आपके भाई के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी परीक्षा भी पूरी होगी।

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। कामकाज में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, क्योंकि सेहत में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। बिजनेस में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उनमें अभी आपको कुछ समय और रुकना होगा।

कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको किसी जरूरी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जो आपको परेशान करेगी, लेकिन फिर भी अपने साथियों से कुछ नहीं कह पाएंगे। आपको अपने मन में ईष्या की भावना नहीं रखनी है, नहीं तो इसके कारण नकारात्मक विचार आपके ऊपर आ सकते हैं। निजी मामलों में आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा।

वृश्चिक राशिः
आज आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। किसी की कहासुनी बातों में आने से बचना होगा। आप अपने आवश्यक कामों में ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार आएगा, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। किसी जरूरी काम को लेकर आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आपको मित्रों से बहुत ही सावधान रहकर बातचीत करनी होगी।

धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरी बातों को उजागर ना करें। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें अपने व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जो उनकी तरक्की कराएगा। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कामकाज में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो इसमें आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी मेहनत में आगे बढ़े और आपके महत्वपूर्ण प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। मित्रों का साथ और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आधुनिक कार्यों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे और सफलता की सीढ़ी पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी और आपकी किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी काम को लेकर जिद ना दिखाएं, नहीं तो परिवार के सदस्यों की आपकी यह बात बुरी लग सकती हैं। आपको कार्य क्षेत्र में लोगों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा, नहीं तो इसके कारण आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश लंबे समय से कर रहे थे, तो उनकी वह तलाश पूरी हो सकती हैं।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 21 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Today's Horoscope
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 20
UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 6 विद्यार्थियों को किया सम्मानित; युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 22, 2026
feature image 19 1
उत्तराखंड में 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 1 2
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?