Breaking News : कुकी संगठन ने लगाया सुरक्षाबल पे गंभीर आरोप, पुलिस ने भ्रामक बताकर किया इंकार- Newsnetra
मोरेह म्यांमार की सीमा से सटा एक कस्बा है। इस कस्बे से बहुत पहले से मणिपुर से म्यांमार का अंतराष्ट्रीय कारोबार चल रहा है। और राज्य सरकार का आरोप है कि पड़ोसी देश के सरारती तत्व पूर्वोत्तर राज्य में समस्या पैदा कर रहे है। दरअसल यहां हाल ही में यहां कई हिंसा की घटनाए हुई है इस बीच कुकी संगठन ने आरोप लगाया था कि मोरेह में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी गुटों के साथ सहयोग किया है।
क्या है इसका पूरा मामला :
दरअसल 17 जनवरी को मोरेह में एक आतंकी हमले में दो पुलिस कमांडो शाहिद हो गए थे। जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। पिछले साल मई से मणिपुर में जाति हिंसा रोकने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा देने के बाद ये हिंसा भड़की। राज्य का कुकी और नागा समुदाय इस आरक्षण का इस आरक्षण का विरोध कर रहा है।
मणिपुर में सुरक्षा बल की नई तैनाती और कमांडो कैंप शिफ्ट
मणिपुर में हुई ताजा हिंसा में 7 लोगों की मौत हो गई जिनमे 5 आम नागरिक और 2 सुरक्षा बल के जवान शामिल है इसका अलावा जिन उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था, उनकी तलाश भी की जा रही है।