By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय सुविधा न होना दुर्भाग्यपूर्ण : गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय सुविधा न होना दुर्भाग्यपूर्ण : गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय सुविधा न होना दुर्भाग्यपूर्ण : गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/30 at 9:16 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 0019
SHARE

महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय सुविधा न होना दुर्भाग्यपूर्ण : गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र की एक युवती द्वारा सार्वजनिक शौचालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर सामने आई पीड़ा ने उत्तराखंड में महिला सुविधाओं के सरकारी दावों की पोल खोल दी है। युवती का कहना है कि अचानक माहवारी आने पर उसे वॉशरूम की आवश्यकता पड़ी, लेकिन सार्वजनिक शौचालय में दरवाजा तक उपलब्ध नहीं था। यह स्थिति किसी भी सभ्य और संवेदनशील समाज के लिए बेहद शर्मनाक है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि सरकार एक ओर उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश और महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रदेश बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी ओर हमारी बेटियों और महिलाओं को अपनी सबसे बुनियादी प्राकृतिक जरूरत के लिए भी सार्वजनिक स्थानों पर असुविधा और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। गरिमा ने कहा कि यह घटना और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि यह उस विधानसभा की घटना है जिसकी विधायक स्वयं एक महिला है और उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री है कभी पैनिक बटन के नाम पर तो कभी महिला सशक्तिकरण के नाम पर साइकिल रैली निकालने वाली रेखा आर्य की खुद की विधानसभा में अगर बच्चियों को और महिलाओं को शौचालय के लिए भटकना पड़ रहा है तो पूरे राज्य कि क्या हालत होगी?

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व अल्मोड़ा में एक इजराइली महिला पर्यटक को भी सार्वजनिक महिला शौचालय नहीं मिलने की समस्या सामने आई थी। उस घटना ने देश-दुनिया के सामने उत्तराखंड की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अफसोस है कि उस घटना से भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन का सामान्य जैविक हिस्सा है। ऐसे समय में स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक शौचालय केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य से जुड़ी मूलभूत सुविधा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि—

  1. उत्तराखंड के सभी प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग, सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।
  2. सभी सार्वजनिक महिला शौचालयों में दरवाजे, पानी, सैनिटरी नैपकिन डिस्पेंसर और उचित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  3. जहां शौचालय बने हुए हैं, वहां उनकी नियमित निगरानी और रखरखाव की व्यवस्था हो।
  4. बाजारों और पर्यटन स्थलों पर शौचालयों की स्पष्ट साइन बोर्ड एवं लोकेशन व्यवस्था की जाए, ताकि किसी महिला या पर्यटक को उन्हें तलाशने के लिए भटकना न पड़े।
  5. सरकार इस पूरे मामले की समीक्षा कर महिला-केंद्रित सार्वजनिक स्वच्छता नीति लागू करे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों को अपनी प्राकृतिक जरूरत पूरी करने के लिए दरवाजा खोजने की नौबत आना विकास के तमाम दावों पर बड़ा सवालिया निशान है। सरकार को प्रचार और घोषणाओं से आगे बढ़कर जमीन पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

महिलाओं की गरिमा कोई सुविधा नहीं, उनका अधिकार है।

गरिमा मेहरा दसौनी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 44
जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 15, 2026
Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?