Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे जनसभाओं को सम्बोधित-Newsnetra


देहरादून। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यहां पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा के साथ ही केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, वी के सिंह, शांतनु ठाकुर, दुष्यंत कुमार गौतम, महेन्द्र भटट, नायब सिंह सैनी, नरेश बंसल, मनजिन्दर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, डाॅक्टर रमेश पोखरियाल निशंक संबोधित करेंगें।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सााि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, अजय भटट, अजयेय कुमार, हेमामालिनी, मनोज तिवारी, डाक्टर कल्पना सैनी, शाहनवाज हुसैन, सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डाॅक्टर धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, आदित्य कोठारी, खिलेन्द्र चैधरी, राजेन्द्र बिष्ट, आशा नौटियाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगें।
