देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा हो गया। साईं मंदिर के पास खाद से लदा अनियंत्रित ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा घायल है।
जानकारी के अनुसार, परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला में कार ट्राले की चपेट में आ गई। कार ट्राले के नीचे दबकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इस दौरान कार को काटकर अंदर से शव निकाले गए। अभी तक चार लोगों के शव निकाले गए हैं, जिसमें दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा एक बच्चा भी निकाला गया जो घायल है। कार के अंदर से दिवाली के गिफ्ट व अन्य सामान भी मिला है।

ये हैं मृतक
मिश्रेष कपूर (38 वर्ष)
निशा आनंद कपूर (38 वर्ष), पत्नी
किरण कपूर (63 वर्ष), मां
नीरज, कार चालक
घायल
माहेर कपूर (06)
गाड़ी काटकर निकाले शव
ट्राले के नीचे दबकर कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि कार काटकर शवों को निकाला गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।







