By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/26 at 9:56 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
feature image 13 1
SHARE
वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगर निगम, देहरादून में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के मानदेय को बढ़ाए जाने की बात कही, उन्होंने कहा इसके लिए यथाशीघ्र बैठक भी आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने महाकाव्य रामायण से पूरे विश्व को भगवान श्रीराम के जीवन से परिचित कराया। महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि अच्छे विचारों और कर्मों से व्यक्ति, अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। वाल्मीकि जी के जीवन से संदेश मिलता है कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके ज्ञान, कर्म और समाज के प्रति उसके योगदान से होती है। वाल्मीकि जी ने ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा दी, जहां भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने कहा कि रामायण में सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश है। रामायण हमें धर्म के मार्ग पर चलने के साथ प्रेम, समानता, बंधुत्व और मानवीय गरिमा का सम्मान करना भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि रामायण ने हमें सिखाया है कि व्यक्ति की पहचान उसकी जाति या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके विचारों, कर्मों और समर्पण से होती है। सनातन संस्कृति ने हमेशा सम्मान करने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं समरसता बनाए रखने का संदेश दिया है।
864437229 1426273489675678 9146230028088159826 n 861943117 987398247085362 3264644212493321509 n 858982937 28127572600249972 8283801497197116324 n 864553265 1621992999388184 2103732805937698496 n 859280980 1137699822032370 7487180118238829429 n 864130714 1633810238185231 2609110836358171413 n
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश, सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में अपनी जड़ों से जुड़ने, इतिहास को पहचानने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का नया वातावरण बना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। श्रीराम मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जी, निषादराज और माता शबरी को स्थान दिया जाना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा के स्वरूप को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्गों को निरंतर मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को बेहतर जीवन का अवसर मिला है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों की रक्षा और अत्याचारों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों को भी मजबूत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वंचित, शोषित, पीड़ित समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का स्पष्ट ध्येय है कि सबको समान अवसर और सम्मान देकर ही देश को विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 1 से 12 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वहीं इन विद्यार्थियों के लिए 15 निःशुल्क छात्रावास, 5 आवासीय विद्यालय और 3 आईटीआई भी संचालित किए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि युवा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ कर आवासहीन अनुसूचित वर्ग के परिवारों को घर बनाने के लिए ₹1 लाख 20 हजार की सहायता देने की व्यवस्था भी की है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति के युवक या युवती से अंतरजातीय विवाह करने पर ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी ₹50 हजार की सहायता दी जा रही है। हमारा स्पष्ट ध्येय है कि समाज का कोई भी वर्ग विकास की दौड़ में पीछे न रहे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, ऋषि-मुनियों की तपस्या, देवस्थलों की आस्था और प्राचीन परंपराओं से समृद्ध देवभूमि है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत भी मजबूत हो, प्राचीन परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचें और समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण को अवश्य साकार करेंगे।
इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना, अध्यक्ष महानगर भाजपा श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, श्री श्याम अग्रवाल, श्री अशोक वर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम श्री आलोक पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra

गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रुद्रप्रयाग-चमोली में हुआ भव्य स्वागत-Newsnetra

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra

मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!, वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 15 1
दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 26, 2026
feature image 14 1
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 12 1
गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रुद्रप्रयाग-चमोली में हुआ भव्य स्वागत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 3 4
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखण्ड द्वारा भव्य ‘दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव’ का शानदार आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन सामाजिक October 26, 2026
feature image 3 3
मातली में कपिल मुनि क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 26, 2026
feature image 11 1
आदि कैलाश रन में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, मई 2027 में होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?