By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/20 at 9:24 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20260620 WA0083
SHARE

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार-Newsnetra

🔶 एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी गिरोह के मुख्य संचालक के सहयोगी एवं श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर के संचालक को गिरफ्तार किया गया।
🔶 *दिनांक 11 मई 2026 को हरिद्वार जनपद के थाना मंगलौर क्षेत्र से बरामद 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
🔶 अभियुक्त द्वारा विभिन्न दवा कंपनियों से प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल मंगवाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई कर करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
🔶 05 माह की अवधि में लगभग “35 लाख रुपये के ट्रामाडोल कैप्सूलों” के कारोबार का पता चला।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री अजय सिंह उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 11 मई 2026 को एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये थे। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना मंगलौर पर मु0अ0सं0 257/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश स्थित श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर द्वारा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल उत्तराखण्ड राज्य में विभिन्न माध्यमों से सप्लाई किये जा रहे थे।
जांच में यह भी पाया गया कि उक्त कैप्सूलों की आपूर्ति देहरादून एवं हरिद्वार क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों के माध्यम से की जा रही थी। अभियुक्त द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल प्राप्त कर उन्हें मूल कीमत से कई गुना अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था।
विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर का संचालक सचिन मनिहाल पुत्र सुरेश निवासी जनकपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश विभिन्न दवा कंपनियों से प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल मंगवाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करता था। जांच में प्राप्त अभिलेखों के अनुसार जनवरी 2026 से मई 2026 तक मात्र पाँच माह की अवधि में एक ही दवा कंपनी से ट्रामाडोल कैप्सूलों की खरीद हेतु लगभग 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सचिन मनिहाल से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूलों की खरीद एवं आपूर्ति किये जाने की पुष्टि हुई। तत्पश्चात अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति की जांच की जा रही है तथा उसके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जानकारी भी जुटायी जा रही है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ “अजय सिंह ” द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

गिरफ्तार अभियुक्त सचिन मनिहाल पुत्र सुरेश निवासी – जनकपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
संचालक – श्री सिद्धबली फार्मा स्टोर
बरामदगी
• प्रतिबंधित कैप्सूलों की खरीद एवं सप्लाई में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन।
पुलिस टीम
• निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा
• उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
• अपर उपनिरीक्षक मनोज बेनीवाल
• अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान
• हेड कांस्टेबल मनमोहन
• कांस्टेबल दीपक चन्दोला
• कांस्टेबल दीपक नेगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की साइबर ठगी करने वाला अभियुक्त हरियाणा से गिरफ्तार-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?