मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, गलोगी के पास सड़क बंद; सैकड़ों वाहन फंसे-Newsnetra
मसूरी/देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर सोमवार को गलोगी के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।
सड़क बंद होने के कारण मसूरी आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
भूस्खलन के चलते लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग पर आवाजाही को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।





