उत्तरकाशी में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’, छात्र-छात्राओं संग जनप्रतिनिधि भी हुए सम्मानित-Newsnetra
मेधावी छात्रों ,जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
उत्तरकाशी: दशगी क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट महिमानंद नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज, जिब्या कोटधार में स्व. महिमानंद नौटियाल की पुण्य स्मृति में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस वर्ष विशेष पहल करते हुए छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
भारतीय चिकित्सा परिषद (उत्तराखंड) के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल ने कहा कि स्व. महिमानंद नौटियाल ने उस दौर में शिक्षा की नींव रखी थी जब क्षेत्र में साधन सीमित थे। उनकी इसी दूरदर्शिता के कारण आज यह विद्यालय वटवृक्ष बन चुका है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षश्रीमती विमला नौटियाल शिक्षक एव कवि रामचंद्र नौटियाल, प्रधानाचार्य जयवीर महर क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश नौटियाल ,हरीश नौटियाल, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य उपस्थित रहे सभी जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया तथा उनसे क्षेत्र विकास के लिए सतत प्रयास किए जाने की अपील की गई,नौटियाल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।





