By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: “आधुनिक आर्थिक योजना: मिलेनियल से लेकर सेवानिवृत्त लोगों तक के लिए बचत के पाँच महत्वपूर्ण कदम”-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > “आधुनिक आर्थिक योजना: मिलेनियल से लेकर सेवानिवृत्त लोगों तक के लिए बचत के पाँच महत्वपूर्ण कदम”-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

“आधुनिक आर्थिक योजना: मिलेनियल से लेकर सेवानिवृत्त लोगों तक के लिए बचत के पाँच महत्वपूर्ण कदम”-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/22 at 3:09 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240322 WA0007
SHARE

मिलेनियल से लेकर सेवानिवृत्त लोगों तक, एक उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने के पाँच बुनियादी कदम: श्री बिभू प्रसाद महापात्रा, कार्यकारी निदेशक, पंजाब नेशनल बैंक



मिलेनियल्स (80 और 90 के दशक में पैदा होने वाली पीढ़ी), प्रोफ़ेशनल्स और सेवानिवृत्त लोग उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने के तरीकों और माध्यमों की तलाश कर रहे हैं। अनगिनत पुस्तकों ने पैसे बचाने के माध्यमों और तरीकों के बारे में बताने के लिए दर्शन, आर्थिक सिद्धांतों और गुलाबी आंकड़ों (संभावनाओं से भरपूर आंकड़े) की तारीफ़ें की हैं। लेकिन ज्ञान की मौजूदगी के बावजूद वित्तीय स्थिरता का मार्ग धुंधला और उलझन से भरा हुआ है।



हाल के डेटा संकेत देते हैं कि पैसे बचाने के रुझान में गिरावट आई है। 2021-23 के बीच वित्तीय बचत (GDP) पर RBI के आंकड़ों ने 7.2% से 5.1% तक गिरावट का संकेत दिया है। 2022 में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पिछले वर्ष में घरेलू बचत की तुलना में 1.60 लाख करोड़ रुपएकी बचत में गिरावट देखी है। NSO के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पर्सनल लोन में तेज़ी आई है।



आदर्श रूप से, वित्तीय समृद्धि को पीढ़ीगत श्रेणियों में विभाजित करने के बजाय पाँच समाधानों के रूप में देखना बेहतर है। इन बुनियादी चरणों में शामिल हैं – बजट बनाना, कर्ज़ चुकाने को प्राथमिकता देना, बचत करना, विविधता लाना और बीमा लेना। इन आदतों का पालन करने लोगों को सुरक्षित भविष्य के लिए बचत करने में मदद मिलनी चाहिए।



अच्छी वित्तीय समृद्धि योजना के लिए अच्छी तरह से बजट बनाना काफ़ी अहम होता है। उदाहरण के लिए, कोई मिलेनियल, बचत की कमी की वजह से परेशान हो सकता क्योंकि उसने अपने स्टूडेंट लोन के बारे में ध्यान से योजना नहीं बनाई थी। इसी तरह, कोई पेशेवर अपने होम लोन को लेकर EMI की गलत गणना कर सकता है। गलतियों और कमियों से भरा बजट न सिर्फ़ बचत करने की क्षमता पर असर डालता है, बल्कि किसी व्यक्ति को अपने प्रियजनों से उलझने के लिए भी मजबूर कर सकता है।



एक बार जब व्यक्ति अपनी मासिक कमाई और खर्चों का बजट बना लेता है, तो ज़रूरतों, इच्छाओं और बचत को पूरा करने के लिए उसे 50, 30 और 20 प्रतिशत अनुपात में विभाजित करना एक अच्छा विचार होगा। 50/30/20 नियम टैक्स के बाद के पैसे बचाने पर एलिज़ाबेथ वॉरेन के दर्शन पर आधारित है। उदाहरण के लिए, 100,000 रुपए की टैक्स के बाद इनकम के परिणामस्वरूप प्रतिमाह 20,000 रुपए की बचत हो सकती है। एक अनुशासित तरीके के परिणामस्वरूप वर्ष के आखिर में 2,40,000 रुपए की सावधि जमा होने की संभावना है।



डिजिटल के इस दौर में, पर्सनल लोन, क्रेडिट-कार्ड या “बाद में भुगतान करें” जैसी स्कीम की मौजूदगी के साथ अनुशासन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे मामलों में, किसी को कर्ज़ देने की योजना की रणनीति बनाने की ज़रूरत हो सकती है। इसमें साधारण चीज़ें शामिल हो सकती हैं जैसे ब्याज दरों की तुलना करना, बातचीत करना और यहाँ तक कि स्थायी रीपेमेंट सुनिश्चित करने के लिए एक शेड्यूल को अंतिम रूप देना।



बजट पर कायम रहने और बचत की योजना बनाने से म्यूचुअल फ़ंड, शेयर मार्केट और यहाँ तक कि रियल एस्टेट जैसी योजनाओं में निवेश करने में मदद मिलनी चाहिए। किसी की बचत को फिर से निवेश करना न सिर्फ़ एक सुरक्षित ख़याल है, बल्कि यह ब्याज या लाभांश हासिल करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। जब वित्तीय पोर्टफ़ोलियो बनाने की बात आती है, तो एक कम रेटिंग वाली रणनीति बीमा और टर्म-प्लान को जोड़ना है। जीवनयापन और चिकित्सा उपचार की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, किसी की जीवनशैली के अनुरूप एक बीमा समय की ज़रूरत है।



बजट बनाना, कर्ज़ चुकाने को प्राथमिकता देना, समान रूप से बचत करना, निवेशों में विविधता लाना और बीमा ख़रीदना, जीवन में उम्र या अवस्था की परवाह किए बिना, बेहतर भविष्य के लिए पैसे बचाने के अहम घटक बने हुए हैं। इन पाँच बुनियादी वित्तीय आदतों को शामिल करने से मिलेनियल, पेशेवरों और सेवानिवृत्त लोगों को एक ठोस वित्तीय नींव बनाने में मदद मिलनी चाहिए। इन्हें आने वाले वर्षों में सभी को ज़्यादा वित्तीय सुरक्षा और समृद्धि का आनंद लेने में भी मदद करनी चाहिए।





लेखक: श्री बिभू प्रसाद महापात्रा, कार्यकारी निदेशक, पंजाब नेशनल बैंक

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Modern Financial Planning: Five important savings steps for millennials to retirees, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Uttarakhand Hailstorm Damage Survey
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?