तिरंगे में लिपटा पहुंचा वायुसेना जवान आशीष जुयाल का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई-Newsnetra
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कोठी गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान आशीष जुयाल (37) का आकस्मिक निधन हो गया है। गुरुवार को उनके पैतृक घाट घटबगड़ में वायुसेना के जवानों द्वारा सलामी दी गई और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर किया गया।
जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को आशीष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पालम के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 15 की रात जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र और कोठी गांव में शोक पसरा है
तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में मचा कोहराम
बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे वायुसेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक निवास कोठी गांव पहुंचे। जैसे ही तिरंगे में लिपटा जवान का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने नम आंखों से देश के वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर फोर्स के वारंट आफिसर संजय कुमार, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित कई ने उंहे श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान आशीष अपने पीछे अपनी मां देवेश्वरी, पत्नी संध्या व छह साल की मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।